कोरबा-पाली। जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला घटनाक्रम हुआ है। दो लोगों ने खुद को पुलिस कर्मी बता कर घर में प्रवेश किया और गांजा की तलाशी लेने की आड़ में आलमारी को खंगाल कर जेवरात लेकर भाग निकले। पुलिस एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
ललिता नेताम पति सुनील कुकरेजा 40 वर्ष निवासी हाई स्कूल के सामने पाली के घर यह घटनाक्रम हुआ है। वारदात दिनाँक 11 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे ललिता की मां बिरस बाई बिस्तर पर लेटी तथा, ललिता एवं उसकी दीदी राधा नेताम, छोटी बहन रीना के साथ अपने के घर अंदर में खाना खा रहे थे। उसी समय दो नकाबपोश अज्ञात व्यक्ति जिनमें से एक फौजी ड्रेस पहना हुआ था और एक सफेद रंग का टी-शर्ट पहना हुआ था, घर अंदर आये और बोलने लगे कि हम लोग पुलिस वाले हैं। तुम लोग अपने घर के अंदर अलमारी में 10 किलो गांजा को छुपा कर रखे हो। अलमारी का चाबी दो कहकर बोलने लगे। ललिता ने कहा, हमारे घर में गांजा नहीं रखते हैं, तब राधा नेताम ने आलमारी का चाबी दे दिया। दोनों कथित पुलिस कर्मी आलमारी का ताला खोल कर चेक कर रहे थे। चेक करने के बाद ठीक है रीना बोलकर वे लोग चले गये। उन लोगों के जाने के बाद जब अपने आलमारी को देखे तो उसमें रखा एक नग सोने का हार, एक नग सोने का झुमका, दो जोड़ी चांदी का पायल चोरी होने का पता चला। श्रीमति ललिता नेताम ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी है जिस पर अज्ञात 2 आरोपियों के विरुद्ध धारा 305, 331(1) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर तलाश की जा रही है।







