0 साइबर ठगी से बचने के लिए परिवहन विभाग की एडवाइजरी
कोरबा। जिला परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को साइबर ठगी से बचने के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी किया है। इसमें बताया है, कि साइबर आरोपी फर्जी ई चालान लिंक व्हाटसप मैसेज के साथ ही एसएमएस के जरिए भेज कर ठग रहे हैं।
जिला परिवहन विभाग ने इस प्रकार के ठग से लोगो को सावधान रहने की बात कही है। आरोपी लोगो को ऐसे एसएमएस और फर्जी लिंक व्हाटसप में भेज देते है और फोन कर उन्हें चालान जमा करने लिंक भेज देते हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। ठग फर्जी मैसेज भेज कर कहते है, की आपकी गाड़ी का चालान कटा है और इसको तुरंत भुगतान करना है, बोलकर मैसेज ई चालान डाट एक्स याई जेड और क्लिक पे डाट करके नकली लिंक भेज देते है। लिंक पर क्लिक करते ही आपके खाते से ये पूरा डिटेल और कार्ड नंबर ले लेते है और पूरा पैसा निकाल लेते है। कई बार एपीके फाइल डाउनलोड कर मोबाइल को हैक कर लेते है। जिला परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया और बताया कि विभाग का अधिकृत वेबसाइट सिर्फ ई चालान डाट परिवहन डाट जीईओवी डाट इन है। विभाग के इस लिंक में जा के ही कोई चालान जमा कर सकते है। विभाग कभी भी पेमेंट के लिए लिंक, एसएमएस और मैसेज नहीं करता है। फर्जी लिंक में जीईओवी डाट इन की जगह में एक्स याई जेड क्लिक टॉप होता है। तुरंत भुगतान करने और कार्रवाई करने की बात कही गई होती है। ऐसे धमकी भरे मैसेज भी होते है, ऐसे मैसेज को विभाग कभी भी आपको नहीं भेजता है। ऐसे मैसेज और लिंक से आपको जागरूक करते हुए कहा है कि ऐसे किसी भी लिंक या एसएमएस पर क्लिक नहीं करना चाहिए। एक क्लिक आपकी मेहनत भर की कमाई को खाली कर सकता है। जनता से अपील की गई है, कि ऐसे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें। ओटीपी, सीवीवी और यूआईटी पिन किसी से कभी भी आपको शेयर नहीं करना चाहिए। चालान चेक करने के लिए सिर्फ ई चालान डाट परिवहन या एम परिवहन ऐप का इस्तेमाल करने की बात कही गई है। संदिग्ध मैसेज आने पर 1930 में कॉल कर या संदिग्ध मैसेज आने की शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है।




