👉🏻गणेश पंडाल में बाजा बजाने की बात पर विवाद में खूनी सँघर्ष
बिलासपुर-मस्तूरी। मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि- प्रार्थी विद्याकांत राठौर पिता रामायण राठौर 37 साल, निवासी ग्राम गतौरा जनक पहरी मस्तुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20 सितम्बर की रात्रि करीब 10.30 बजे गणेश पण्डाल के पास बैठा था। वहां पर अचानक लड़ाई-झगड़ा का आवाज आया तो गणेश पंडाल के पास जाकर देखा। यहां शैलेष कुमार राठौर ऊर्फ राज, रवि राठौर, ब्यास नारायण को बोधी राम राठौर, दिलीप कुमार राठौर, दीपक कुमार राठौर, सूरज कुमार राठौर, रोहित कुमार राठौर, शंकर कुमार राठौर, आकाश राठौर, आर्यन राठौर, लालू राठौर, रवि कुमार राठौर, राजा राठौर, सोनू राठौर व अन्य सभी मिलकर एक राय होकर अश्लील गाली- गलौज कर जान से मारने धमकी देते रहे। तुम लोगों को आज नहीं छोडेंगे कहते हुए डंडा- फरसा-राफ्टर से लगातार हमला कर दिये। विक्रम राठौर, लक्की राठौर ऊर्फ विकास, व्यास नारायण, शैलेष राठौर, रवि कुमार राठौर को गंभीर चोटे आयी। घटना में बीच बचाव करने के लिए प्रार्थी, विक्रम राठौर और लक्की राठौर गये तो उनके साथ भी मारपीट किये। घायल हुए सभी लोगों को ईलाज के लिए प्रायवेट वाहन से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाकर भर्ती किये जहां पर डाक्टर ने चेक करने पर ब्यास नारायण रवि राठौर, विकास विक्रम को गंभीर चोटें बताया और शैलेष राठौर ऊर्फ राज को मृत घोषित कर दिया। उक्त सभी आरोपियों के द्वारा एक राय होकर लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी , फरसा,छुरी, राफ्टर धारदार हथियार से लैस होकर प्राण घातक चोट पहुंचाकर हमला कर हत्या किया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 669/2026 पर
धारा- 296. 351(3), 109 190 191(1) 191(2), 191(3), 102 बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी एवं ए. सी. सी. यू की टीम द्वारा पतासाजी कर सभी आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया। घटना दिनांक को अपराध करना स्वीकार किया तथा आरोपियो द्वारा घटना में प्रयुक्त डंडा, लोहे का छुरी, लोहे का कुल्हाडी को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपियों को दिनांक 21 सितम्बर को विधिवत गिरफ्तार किया गया जाकर आज न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
👉🏻 गिरफ़्तार आरोपियों के नाम
01. बोधीराम राठौर पिता स्व. लक्ष्मण राठौर उम्र 75 वर्ष, निवासी गतौरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर
02. संतोष राठौर पिता भुवन राठौर उम्र 47 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा
03. दिलीप कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 45 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी थाना मस्तूरी
04. दीपक कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 42 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी
05. आकाश राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 19 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर
06. शंकर राठौर उर्फ नंदू पिता बोधीराम राठौर उम्र 33 वर्ष, निवासी गतौरा, थाना मस्तूरी
07 आकाश राठौरं उर्फ मोनू पिता दीपक कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी जनक पहरी गतौरा, थाना मस्तूरी
08. सुरज कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 40 वर्ष, निवासी जनक पहरी गतौरा, थाना मस्तूरी
09. रोहित कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 36 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी थाना मस्तूरी
10. सुनील उर्फ राजा राठौर पिता स्व. मनोज कुमार उम्र 28 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी
11 प्रकाश उर्फ लालू राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 23 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर
12. रवि कुमार राठौर पिता स्व मनोज कुमार उम्र 25 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी
13.आयुष राठौर पिता दिलीप राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी सारागांव, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा
14. विधि से संघर्षरत एक बालक




