मनमानी के खिलाफ कर्मचारियों ने तीनों शिफ्ट में काम ठप्प किया
कोरबा। Secl गेवरा में कार्यरत निजी ठेका कंपनी PNC के द्वारा लगातार कर्मचारियों के ऊपर विभिन्न तरीके से शोषण करने का आरोप लगाया जा रहा है। अन्य प्रान्त के ड्राइवर व हेल्फर की भर्ती कर स्थानीय लोगों की उपेक्षा का आरोप लगातार लग ही रहा है। साथ ही कर्मचारियों को सही समय पर भुगतान नहीं देना, हाई पावर कमेटी (HPC) के अनुसार भुगतान नहीं किया जा रहा, पेमेंट स्लिप नहीं दिए जाने से कर्मचारियों मे भारी आक्रोश है। इन समस्याओं के सम्बन्ध में सूचना कर्मचारियों के द्वारा जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल को दिया गया। तत्पश्चात अजय जायसवाल के द्वारा खदान पहुंच कर कर्मचारियों की प्रमुख जायज मांगो को सुनते हुए हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया। इस दौरान जानकारी देने के बाद भी किसी भी सक्षम अधिकारी के स्थल पर नहीं आने, कोई चर्चा की पहल न करने से आक्रोश कायम रहा। ज़ब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक सभी कर्मचारियों के द्वारा एक साथ काम ठप्प करने का निर्णय लिया गया। लगातार 16 घंटे काम ठप्प कर दिया गया है और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मांग पूरा नहीं हो जाता। सैकड़ो की संख्या में PNC कंपनी के सभी कर्मचारी शामिल हैं।




