🛑 9 वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए गए
कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फरार वारंटियों एवं बदमाशों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी प्रेमचन्द साहू ने बताया कि थाना क्षेत्र में लंबित न्यायालयीन वारंटों की तामिली एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों की धरपकड़ हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 9 वारंटी एवं बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इनमें चोरी, मारपीट और चेक बाउंस से जुड़े मामलों के आरोपी शामिल हैं, जिनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
👉🏻गिरफ्तार वारंटी/बदमाशों का विवरण :
- मनोज कुमार उर्फ रवि नवरंग पिता पूनम राम नवरंग, उम्र 26 वर्ष, निवासी इमलीडुग्गू
- विक्रम सिंह पिता सालिक सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी इमलीडुग्गू
- राकेश यादव उर्फ लालू पिता शंकर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी राताखार
- कवि यादव पिता तीज राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी मोतीसागरपारा
- रविंद्र निषाद पिता गोविंद राम, उम्र 40 वर्ष, निवासी रेलवे स्टेशन रोड, शनि मंदिर के पास
- अनिल कुमार गुप्ता पिता स्वर्गीय रामपाल गुप्ता, उम्र 45 वर्ष, निवासी सर्वमङ्गला रोड पटेलपारा
- धनराज शर्मा पिता रम्य शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी दुरपा रोड
- विनीत कश्यप पिता जॉनसन कश्यप, उम्र 28 वर्ष, निवासी रामसागरपारा
- थॉमसन बेंजामिन पिता किता बेंजामिन विलियम, उम्र 42 वर्ष, निवासी रामसागरपारा





