नीचे लिंक में देखें 30 अक्टूबर को कौन-कौन हुआ था स्थानांतरित….
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में 30 अक्टूबर 2026 को जारी तबादला आदेशों के पालन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त किया जाए और स्थानांतरित निकाय में उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण कराया जाए।
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा 19 नवंबर 2026 को जारी आदेश में शासन के 30.10.2026 के तीन स्थानांतरण आदेशों का संदर्भ दिया गया है। इनमें आदेश क्रमांक ESTB/40209/2026-UAD, ESTB-102(2)/749/2026-UAD और ESTB-102(3)/701/2026-UAD शामिल हैं।
विभाग के संज्ञान में आया है कि कुछ अधिकारी-कर्मचारी स्थानांतरित निकाय के लिए कार्यमुक्त नहीं हुए हैं अथवा उन्होंने नए निकाय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। विभाग ने इसे प्रशासनिक दृष्टि से उचित नहीं माना है।
आदेश में सभी आयुक्त नगर पालिक निगम तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त करें तथा कार्यमुक्त हो चुके अधिकारियों-कर्मचारियों को स्थानांतरित निकाय में तत्काल कार्यभार ग्रहण कराया जाए।
👉🏻23 नवंबर तक पालन नहीं हुआ तो कार्रवाई
सरकार ने इसके लिए स्पष्ट समयसीमा तय कर दी है। 23 नवंबर 2026 की स्थिति में यदि स्थानांतरण आदेशों के पालन में लापरवाही पाई गई तो संबंधितों के विरुद्ध एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
इसके लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966, नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 तथा नगर पालिका अधिनियम 1961 के प्रावधानों का उल्लेख किया गया है।
यानी 30 अक्टूबर को जारी तबादला आदेशों के बावजूद यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी को अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है या नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया है, तो 23 नवंबर के बाद संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
👇🏻 इस आदेश को लेकर सरकार है सख्त…






