कोरबा। NTPC केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 220 विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित आवागमन के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क पर वाहन चलाते और पैदल चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय NTPC के प्राचार्य केपी साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, डीएसपी ज्योत्सना चौधरी, यातायात एएसआई मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल लखन सिंह सहित पुलिसकर्मी राम पटले, राकेश साहू और गजेंद्र पाल उपस्थित रहे।







