कोरबा। कम्पनी में काम करने वाले कुछ कर्मचारी खुद ही चोरी कर रहे हैं या फिर किसी को चोरी करने में मदद कर रहे हैं। पिछले दिनों कुसमुंडा खदान में चोरी का मामला पकड़ा गया था जिसमें आरोपियों ने निजी कम्पनी के कर्मचारी कहने पर चोरी करना बताया। अब कुछ ऐसा ही मामला अडानी पावर प्लांट में भी हुआ जिसमें निजी कम्पनी के वेल्डर ने स्वयं चोरी को अंजाम दिया था।
👉🏻 सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा
अदाणी पावर प्लांट में ड्युटी सिक्यूरिटी ऑफिसर नंद किशोर के मुताबिक 25 नवम्बर को प्रातः 6 बजे एक व्यक्ति प्लांट अंदर बी.टी.जी. पावर मीटर के पास से प्लांट की सम्पत्ति कॉपर केबल के टुकड़ा जिसकी लंबाई लगभग 25- 30 मीटर होगी अनुमानित कीमत 30000/-रु. की होगी, उक्त केबल को चोरी कर लेकर भाग रहा था। आरोपी ने केबल को बांउन्ड्रीवॉल के पास झोला सहित फेंक दिया तथा भागने लगा जिसे प्लांट के सुरक्षा कर्मी कर्मचारी लोग दौड़ा कर पकड़े। आरोपी अजीत कुमार टण्डन पिता समार साय टण्डन 40 वर्ष ने बताया कि वह अदाणी पावर प्लांट अंतर्गत SR टर्बो कंपनी में वेल्डर का काम करता है। आरोपी को पकड़कर थाना ले जाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 660/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अजीत कुमार टण्डन निवासी रेलवे क्रॉसिंग, भैंसमा रोड को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
KORBA:निजी कम्पनी का वेल्डर तार चोरी कर भागते पकड़ाया, सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा







