0 रास गरबा, फूलों की होली, दादी की संपूर्ण जीवनी की प्रस्तुति ने मन मोहा
बिलासपुर। शुक्रवार को झूलेलाल मंगलम तिफरा में श्री केडसती दादी का भव्य मंगलपाठ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। श्री केडिया सभा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में केड सती दादी का भव्य एवं सुंदर दरबार बनाया गया। इसमें दादी को छप्पन भोग सवामनी का प्रसाद अर्पित किया गया। मधु केडिया एवं ग्रुप रांची और कोलकाता ग्रुप द्वारा श्री केडसती दादी का मंगलपाठ नृत्य नाटिका के साथ किया गया। इसमें रास गरबा, फूलों की होली, दादी की संपूर्ण जीवनी की नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा बिलासपुर के अध्यक्ष रामवतार अग्रवाल, सचिव विनोद मित्तल, विशिष्ट अतिथि केड सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद केडिया दिल्ली, राजकुमार केडिया जयपुर, मनीष केडिया, केडिया सभा छग के अध्यक्ष नवल केडिया, केडिया सभा छग महामंत्री प्रतीक केडिया, कोषाध्यक्ष अमित केडिया, संरक्षक बजरंग केडिया, जगदीश केडिया, हरिश चंद्र केडिया, श्रीनिवास केडिया अंबिकापुर, जगदीश केडिया अंबिकापुर, विश्वनाथ केडिया कोरबा आदि मौजूद थे।