कोरबा। भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ भारतीय मजदूर की औद्योगिक इकाई की नई कार्यकारणी गठित हुई जिसका प्रस्ताव हिंडालको महान प्रोजेक्ट कर्मचारी संघ के महामंत्री लखपति साकेत द्वारा व उसका अनुमोदन बालको कर्मचारी संघ महामंत्री वरुण कुमार पाण्डेय के द्वारा की गई।
उक्त अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति नीता चौबे चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहीं। नॉन कॉल प्रभारी व उद्योग प्रभारी देवेंद्र पांडेय मध्य प्रदेश प्रदेश के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर उपस्थित रहे।
नई कार्यकारणी के अध्यक्ष यूरेनियम से चंद्रशेखर पंडित, महामंत्री पन्ना से भोला सोनी व बालको कर्मचारी संघ कोरबा से उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व प्रशांत शिंदे का चयन किया गया।
उद्योग प्रभारी ने नई कार्यकारणी को आगामी कार्ययोजना के विषय में बताया और शुभकामनाएं दी। इस अधिवेशन में पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों के उद्योगों के 22 इकाइयों महामंत्री और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बालको कर्मचारी संघ से अध्यक्ष ओ पी राज पुरोहित, अनिल दुबे, आशीष चंद्रवंशी, विश्वजीत मंडल व अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ की कार्यकारिणी गठित
