Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तनाव के बाद SECL ओपनकास्ट में खनन प्रारम्भ
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

तनाव के बाद SECL ओपनकास्ट में खनन प्रारम्भ

Admin
Last updated: 05/12/2025 1:59 AM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 कोल माइंस विस्तार को लेकर ग्रामीणों और पुलिस बल के बीच हिंसक झड़प में ASP ,TI समेत 25 पुलिसकर्मी और ग्रामीण भी घायल

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित SECL की अमेरा ओपनकास्ट कोल माइंस के विस्तार को लेकर परसोढ़ी गांव के ग्रामीणों और पुलिस बल के बीच बुधवार, 3 दिसंबर को हिंसक झड़प हो गई।
ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव और गुलेल से हमला किया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी पत्थर चलाए और स्थिति नियंत्रित करने के लिए आँसू गैस के गोले दागे। इस झड़प में ASP, SDOP ग्रामीण, और धीरपुर थाना प्रभारी अश्विनी सिंह समेत लगभग 25 पुलिसकर्मी घायल हुए। थाना प्रभारी को गंभीर चोट के कारण अंबिकापुर रेफर किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई में 12 से अधिक ग्रामीण भी घायल हुए हैं।
👉🏻विवाद का मूल कारण:
यह तनाव परसोढ़ी गांव की ज़मीनों के जबरन अधिग्रहण को लेकर है, जो SECL खदान विस्तार के लिए किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 2001 में भूमि अधिग्रहण हुआ, लेकिन अभी तक सिर्फ 19% किसानों ने मुआवजा लिया है और किसी को नौकरी नहीं मिली है, इसलिए उन्होंने ज़मीन न देने का निर्णय लिया है।
👉🏻 जनसंपर्क अधिकारी ने रखा प्रबन्धन का पक्ष
इस घटनाक्रम को लेकर एसईसीएल प्रबन्धन की तरफ से रखते हुए जनसम्पर्क अधिकारी सनिश चंद्र ने बताया कि- अमेरा ओपनकास्ट माइंस, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की एक 1.0 MTPA क्षमता वाली परियोजना है, जो सरगुजा ज़िले, छत्तीसगढ़ के बिश्रामपुर क्षेत्र में स्थित है।
माइंस के लिए आवश्यक भूमि परसोडीकला, अमेरा, पूहपुटरा और कटकोना गाँवों में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 664.184 हेक्टेयर है। इस भूमि का अधिग्रहण वर्ष 2001 में किया गया था। अधिग्रहीत भूमि के एक हिस्से का कब्जा मिलने के बाद वर्ष 2011 में खनन कार्य प्रारम्भ किया गया।
उत्पादन वर्ष 2019 तक जारी रहा, परंतु कुछ ग्रामीणों द्वारा वैधानिक/स्वीकृत प्रावधानों से अधिक लाभ की मांग एवं तीव्र विरोध के चलते खनन बंद करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, इन ग्रामीणों को कुछ असामाजिक तथा अवैध गतिविधियों (जैसे कोयला चोरी) में संलिप्त तत्वों द्वारा उकसाया गया था। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।
वर्ष 2024 में राज्य प्रशासन के हस्तक्षेप एवं अतिरिक्त भूमि का कब्जा प्राप्त करने तथा प्रभावित परिवारों (PAPs) को निर्धारित मुआवज़ा एवं R&R लाभ प्रदान करने के बाद, खदान संचालन पुनः आरम्भ किया गया। तब से चरणबद्ध रूप में भूमि कब्जा प्रक्रिया जारी है। अब तक परसोडीकला गाँव के PAPs को लगभग ₹10 करोड़ का मुआवज़ा वितरित किया जा चुका है तथा ज़िला R&R समिति की सहमति के अनुसार रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है।
जैसे-जैसे खनन कार्य परसोडीकला की ओर बढ़ा, भूमि मालिकों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुनः उकसाया गया, और उन्होंने अपनी भूमि—जो कि कोल बेयरिंग (अधिग्रहण एवं विकास) अधिनियम, 1957 के अंतर्गत अधिग्रहीत है—खाली करने से इंकार कर दिया। उन्होंने हिंसक गतिविधियाँ भी कीं, जिसके कारण 08-11-2025 से खदान संचालन बाधित हो गया। इस विषय में जिला एवं राज्य प्रशासन से हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया है।
03-12-2025 को सुबह 10 बजे, जिला प्रशासन के अधिकारी ASP, SDM, तहसीलदार और खदान अधिकारी विरोध कर रहे ग्रामीणों से वार्ता करने एवं संचालन पुनः शुरू करने हेतु परियोजना स्थल पहुँचे। लेकिन ग्रामीणों ने प्रशासन की अपील नहीं मानी और अधिकारियों तथा पुलिसबल पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें ASP सहित कई अधिकारी घायल हुए।
लगभग 1 बजे सरगुजा ज़िले के अपर कलेक्टर भी मौके पर पहुँचे और तनाव कम करने का प्रयास किया, परंतु भीड़ अधिक उग्र हो गई और उन पर भी पथराव किया, जिससे वे घायल हो गए। स्थिति को गंभीर देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया और उपद्रवी भीड़ को तितर-बितर किया गया। इसके उपरांत खनन उपकरणों को फिर से तैनात किया गया और शाम 5 बजे से खनन कार्य आंशिक रूप से पुनः प्रारम्भ किया गया।

- Advertisement -

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA:किसानों को करनी पड़ रही हमाली, धान खरीदी केंद्र में नाराजगी
                Next Article दुर्गा ज्वेलर्स में लूट से सनसनी, 3 लोगों ने दिया अंजाम
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
                03/03/2026
                करतला में मजाक बना कृषक उन्नति कार्यक्रम
                03/03/2026
                KORBA:यातायात पुलिस अलर्ट-बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही जारी
                02/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?