0 पुलिस ने कहा-उठाईगीरी की वारदात हुई है,तलाश जारी
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में 3 दिन पहले हुई करोड़ों की लूट का मामला सुलझा ही है कि फिर एक सराफा कारोबारी लूट का शिकार हो गया। यह वारदात सीपत क्षेत्र में मंगलवार की शाम हुई।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, शहर के रमेश ज्वेलर्स में करीब 25 लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषण लूट लिए गए। घटना तब हुई जब दुकानदार दुकान का शटर गिरा रहा था। शटर गिराते समय 3 बाइक सवार बदमाशों ने दुकान मालिक से 3 थैले छीन लिए और तेजी से फरार हो गए। लूट में करीब 60 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी शामिल है। घटना कुछ ही सेकंड में हुई वारदात से वहां मौजूद लोग और व्यापारी सकते में आ गए।
सूचना बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि थाना सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में रमेश ज्वेलर्स का संचालक दुकान बंद करके साइड में बैग रखकर शटर में ताला लगा रहा था कि तभी एक मोटरसाइकिल में तीन लोग मुंह बांध के आए और दो ज्वेलरी बैग और एक बैग जिसमें टिफिन था, उठाकर भाग गए। उठाईगीरी की इस घटना का थाना सीपत में FIR पंजीकृत किया जा रहा है और तीनों आरोपियों की धर पकड़ हेतु टीम लगाई गई है, नाकेबंदी की गई है।





