कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य और सतनामी कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी पत्रकार नरेन्द्र कुमार रात्रे की माता श्रीमती रेशम बाई रात्रे का अपोलो बिलासपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे सेवानिवृत्त बालको कर्मचारी रामेश्वर प्रसाद रात्रे की धर्मपत्नी थीं। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ रेशम बाई रात्रे अपने पीछे पुत्र देवेन्द्र, नरेन्द्र, राजेन्द्र सहित नाती-पोते से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। निधन की खबर से परिजनों सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा कल 21 फरवरी शनिवार को प्रातः 10 बजे भदरापारा बालको स्थित निवास गुरु घासीदास चौक के पास से प्रारम्भ होगी व सतनाम नगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जायेगा।






