कोरबा। ब्राम्हण समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक लालचंद शर्मा के छोटे पुत्र पवन शर्मा (58 वर्ष) का बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से परिवार, परिचितों एवं समाज में शोक की लहर है।
स्वर्गीय पवन शर्मा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान मेन रोड सप्तदेव मंदिर के पास से मोती सागर मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी। उनके निधन पर समाज के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
शोक: पवन शर्मा का निधन,आज अंत्येष्टि





