रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरुण शाह 23 जुलाई,गुरुवार को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर से लेकर रात तक विविध कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के साथ-साथ 73 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जिलावासियों को लाभान्वित करेंगे।









