Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: DGMS ने SECL में इलेक्ट्रिकल /मैकेनिकल उपकरणों एवं HEMM के रखरखाव पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

DGMS ने SECL में इलेक्ट्रिकल /मैकेनिकल उपकरणों एवं HEMM के रखरखाव पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया

Admin
Last updated: 22/11/2025 9:05 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

बिलासपुर। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर में दिनांक 20 नवंबर 2025 को खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल उपकरणों तथा HEMM के सेफ इंस्टालेशन एवं रख-रखाव विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

- Advertisement -

      मुख्य अतिथि सीएमडी एसईसीएल श्री हरीश दुहन एवं विशिष्ट अतिथिगण निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तकनीकी) परियोजना एवं योजना श्री रमेश चंद्र महापात्र, खान सुरक्षा महानिदेशालय, पश्चिम क्षेत्र, नागपुर से डीएमएस(इलेक्ट्रिकल) श्री टी. श्रीनिवास, डीएमएस(मैकेनिकल) श्री पीके जैन, डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल) श्री गौरव लाढा, तथा सेफ्टी कमेटी के सम्मानित सदस्य — श्री बी. धर्माराव (AITUC), श्री आई.डी. चौहान (CITU) एवं श्री जी.एस. प्रसाद (CMOAI) द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

      - Advertisement -

      मुख्य अतिथि श्री हरीश दुहन, सीएमडी एसईसीएल ने कहा कि कंपनी तकनीकी हस्तक्षेपों के माध्यम से सुरक्षा और दक्षता दोनों को निरंतर सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने बताया कि एसईसीएल का प्रयास है कि जहां संभव हो, मैनुअल प्रक्रियाओं को मैकेनाइज्ड सिस्टम से प्रतिस्थापित किया जाए। उन्होंने उपकरणों को अप-टू-डेट रखने, आवश्यकतानुसार रिप्लेसमेंट करने और नई तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि कार्यस्थलों पर सुरक्षा सर्वोच्च स्तर पर सुनिश्चित हो सके।

      निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने कार्यशाला के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसी पहलें खदानों और वर्कशॉप्स में सुरक्षा स्तर को व्यावहारिक रूप से मजबूत बनाती हैं।

      अपने संबोधन में निदेशक (तकनीकी) परियोजना एवं योजना श्री रमेश चंद्र महापात्र ने कहा कि एसईसीएल का लक्ष्य ज़ीरो हार्म (शून्य क्षति) है और सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रत्येक कार्यस्थल, प्रत्येक उपकरण और प्रत्येक कामगार सुरक्षित रहे। उन्होंने ‘टेक-5 नियम’ को सुरक्षा का मूल आधार बताते हुए इसके पालन पर बल दिया।

      लगभग 300 प्रतिभागियों— एसईसीएल मुख्यालय एवं संचालन क्षेत्रों के विद्युत एवं यान्त्रिकी तथा उत्खनन विभाग के स्टाफ अधिकारियों, इंजीनियर, सुपरवाइजर्स, फोरमैन, कामगार निरीक्षक एवं तकनीकी कर्मचारियों—ने कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया।

      कार्यशाला में DGMS अधिकारियों द्वारा तीन तकनीकी सत्र आयोजित हुए। श्री टी. श्रीनिवास (DMS–Elec.) ने फॉल्ट करेंट, अर्थिंग सिस्टम और ग्रेडिंग–कोऑर्डिनेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इसके बाद श्री गौरव लाढा (DDMS–Elec.) ने करंट ग्रेड सिस्टम, करंट ट्रांसफॉर्मर एवं संबंधित तकनीकी शब्दावली पर जानकारी साझा की।

      अंत में श्री पी.के. जैन (DMS–Mech.) ने इंजीनियरों व कॉम्पिटेंट पर्सन की जिम्मेदारियों, लॉगबुक व सांविधिक अभिलेखों के रख-रखाव, SOP/SMP/JSA के अनुपालन और दुर्घटनाओं की रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

      कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत उद्बोधन महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री प्रकाश राय ने दिया, जिसमें उन्होंने एसईसीएल की सुरक्षा प्रतिबद्धता एवं सभी प्रतिभागियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

      कार्यशाला के दौरान के महाप्रबंधक (उत्खनन) श्री दीपक कुमार ने एचईएमएम से संबंधित परिचालन एवं सुरक्षा बिंदुओं पर प्रस्तुति दी। इसके अलावा ओईएम कंपनियों एल एंड टी तथा कोमात्सू ने अपनी मशीनों में उपलब्ध आधुनिक सुरक्षा फीचर्स की जानकारी साझा की।

      कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक (ई एंड एम) श्री श्रीकांत दास ने सभी अतिथियों, डीजीएमएस अधिकारियों तथा प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

      कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) श्री शेख ज़ाकिर हुसैन और वरिष्ठ प्रबंधक (ई एंड एम) श्रीमती मिताली तिवारी द्वारा सुचारू रूप से किया गया।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA डकैती अपडेट: आरोपियों की 45 लाख की संपत्ति जप्त, डकैती की रकम में से मात्र 1070 रुपये के सिक्के मिले, 22 आरोपियों के कब्जे से 66 हजार नगद बरामद
              Next Article KORBA:जिओ स्पार का अवैध निर्माण जारी,कौन दे रहा संरक्षण..?
              कोरबा सांसद ने कहा-भूविस्थापितों के रोजगार और आजीविका के लिए एसईसीएल को गम्भीर होना पड़ेगा
              17/04/2026
              जनगणना में स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
              17/04/2026
              KORBA में हद: चोर, पौधे ही उखाड़ कर ले गए…! सौंदर्यीकरण को नजर लगी,देखें वीडियो
              17/04/2026
              विशेष लेख: नारी शक्ति वंदन या सत्ता का संख्या-विस्तार….?
              16/04/2026
              2 दिन पहले लगा मीटर और उजड़ गया आशियाना! शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सब कुछ स्वाहा, मदद के इंतजार में परिवार
              16/04/2026
              MLA फूलसिंह ने कंवर और बिंझवार समाज को दी सौगात, किया भूमिपूजन
              16/04/2026
              गजब की ठगी: दुकानदारों के मोबाइल मांग कर लेता था लोन
              16/04/2026
              छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी,स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
              16/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?