बिलासपुर। कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश के साथ उनके ससुराल निवास में पड़ोसी युवक के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट को अंजाम दिया गया।
बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना में दर्ज एफआईआर के मुताबिक प्रफुल्ल कुमार सोनवानी जिला महासमुंद में कुटुम्ब न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं। 31 अक्टूबर को वे परिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए परिवार सहित अवकाश लेकर अपने ससुराल राजकिशोर नगर जूनियर एमआईजी 05 में आये थे। उसी रात्रि करीबन 11 बजे सब लोग घर में सोये हुए थे तभी अचानक अत्यंत तेज आवाज में नंगाड़ा बजने एवं अत्यधिक फटाखा फूटने की आवाज आने लगी जो लगातार 45 मिनट तक चलती रही। इस कारण घर के पूरे लोग जिनमें बच्चे व बुजुर्ग भी डर कर उठ गये तब न्यायाधीश स्थिति को देखने के लिए नीचे गये। वहां पर गली में 100 से 200 लोगों की भीड़ लगी थी जो नशे में थे। वे लोग अभय बरूआ के घर के अंदर व बाहर जन्मदिन मना रहे हैं कहा गया। जब न्यायाधीश ने फटाखा फोड़ने और नंगाड़ा बंद करने के लिए कहा तब अभय बरूआ और उसके साथी लोग आकर उन्हें घेर लिए, तुम कौन होते हो हमें बोलने वाले कहते हुए अश्लील गाली- गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर छीना झपटी करने लगे। उसी समय उनकी पत्नी आकांक्षा प्रफुल्ल तथा साला अभिषेक भारद्वाज, सास श्रीमति नीरा भारद्वाज व साले की पत्नी गुरप्रीत कौर भारद्वाज भी सहायता करने के लिए आये तब पत्नी आकांक्षा प्रफुल्ल व अभिषेक के साथ अभय बरूआ ने अपने साथियों के साथ सबको घेरकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्को से मारपीट किये। उनका शर्ट का सामने के हिस्सा का बटन टुट गया और पत्नी और अभिषेक का चश्मा उन लोगों के द्वारा निकाल लिया गया था । मारपीट से पत्नी आकांक्षा प्रफुल्ल को दाहिने हाथ के भुजा के पास, चोट लगी है व अभिषेक के सिर,सीना, गला में चोट लगी है। न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी की रिपोर्ट पर आरोपी
अभय बरूआ एवं उसके अन्य साथी के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।





