Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:पाली में बढ़ी वर्चस्व की लड़ाई, ट्रांसपोर्टरों की खींचतान में भाजपा की जमीन खिसक न जाए…!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:पाली में बढ़ी वर्चस्व की लड़ाई, ट्रांसपोर्टरों की खींचतान में भाजपा की जमीन खिसक न जाए…!

Admin
Last updated: 23/11/2024 12:36 AM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

    कोरबा। कोरबा जिले के सीमांत पाली विकासखंड में SECL कोरबा क्षेत्र की सरायपाली बुड़बुड़ परियोजना खदान खुलने के बाद से आपसी तनाव और खींचतान बढ़ता जा रहा है। बीच-बीच में इन मामलों और मुद्दों को आपसी समझौते से सुलझाया जाता रहा लेकिन मन ही मन में दबी चिंगारी मौके देख-देख कर भड़कने लगती है। कोयला ट्रांसपोर्ट में वर्चस्व कायम रखने की लड़ाई धीरे-धीरे बढ़ रही है और यह कब चरम पर पहुंच जाए, कहा नहीं जा सकता।
    शुक्रवार को जिस तरह से अलग-अलग घटनाक्रम घटित हुए और सुबह के वक्त हुई छोटी सी घटना को शाम होते-होते तूल दिया गया और मारपीट कराई गई और फिर देर रात पाली थाना में लोगों का हुजूम पहुंच गया। पुलिस के बड़े अधिकारी ने पहुंच कर हालात को संभाला। घटनाक्रम से इस बात की आशंका बढ़ गई है कि समय रहते अगर पाली के हालात संभाले नहीं गए तो भविष्य में महत्वकांक्षी लोगों के द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया या दिलाया जा सकता है। प्रशासन के साथ-साथ भाजपा संगठन के नेताओं को भी इस पूरे मामले में मध्यस्थता करने की आवश्यकता है क्योंकि ट्रांसपोर्टरों के द्वारा कहीं ना कहीं अपने आका के रूप में क्षेत्र के भाजपा नेताओं को तवज्जो दी जाती है व जुड़े भी हैं।
    कोयला ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़े दो अलग-अलग ग्रुप के लोगों (किन्तु विचारधारा में भाजपाई) के बीच बढ़ता तनाव क्षेत्र के अमन-चैन के लिए खतरा बनकर उभरने लगा है।
    0 सुबह हुआ यह घटनाक्रम,की गई शिकायत
    शुक्रवार को घटित घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है कि ट्रांसपोर्टर अनूप जायसवाल उर्फ रोहित जायसवाल ने एक लिखित शिकायत पाली थाना में दर्ज कराया जिसमें उसने बताया है कि वह आज (शुक्रवार) सुबह अपने ट्रांसपोर्टिंग का कार्य हेतु सरायपाली खदान गया हुआ था जहां अपने परिचित धरमराज मरावी के साथ खड़े होकर बात कर रहा था तभी अचानक रोशन सिंह ठाकुर अपनी गाड़ी से खदान पहुंचा और उससे गाली गलौच करते हुए मारने लगा। इस दौरान उसके अन्य साथी दुर्गेश सिंह (लाला) ठाकुर, सुशांत सिंह, और एसीसीएल एल कर्मी गौरव ठाकुर भी गाली गलौच करते हुए छीना-झपटी करते हुए मारने की धमकी देने लगे। रोहित ने बताया कि वह 40% दिव्यांग है। उसे इनसे जान का खतरा है कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें।
    0 शाम को हो गई मारपीट
    इसी तरह दूसरे पक्ष से गौरव ने लिखित शिकायत थाना में दर्ज कराया। इसके बाद शाम के वक्त लाला ठाकुर (गौरव के सहयोगी) के साथ लोगों ने मारपीट को अंजाम दिया और फिर यह मामला थाना पहुंच गया। दुर्गेश सिंह ठाकुर ऊर्फ लाला ठाकुर पिता शंभू सिंह 38 साल निवासी छिंदपारा 22 नवम्बर को शाम 4:50 बजे अपने घर छिंदपारा से पाली बस स्टैंड अपने कार क्रमांक CG 10 BP 2142 से आ रहा था कि मनमोहन किराना दुकान के सामने रोहित जायसवाल, धरमु सवरा, रमेश डोंगरे एवं शुभम सारथी एवं उनके अन्य सभी लोग पहले खड़े होकर आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मनमोहन किराना दुकान के पास अपने कार में पहुंचा तो रोहित जायसवाल अपने मोटर सायकल को कार के आगे अड़ा कर तथा सभी लोग सामने खड़े होकर रोके तथा लाला जब गाडी से उतर कर बोला तो गाली गुप्तार कर हाथ-मुक्के से एवं लात-घूंसे से मारे जिससे दाहिने गाल एवं दाहिने कान में गंभीर चोट आई है,कान से खून निकला। लड़ाई झगड़ा में डेढ़ लाख रुपये कीमती एप्पल का मोबाइल का नुकसान हुआ है।
    0 गोंगपा कार्यकर्ता से विवाद की अफवाह उड़ाई गई
    इस बीच यह अफवाह भी उड़ाई गई कि भाजपा के लोगों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के किसी कार्यकर्ता के साथ मारपीट किया है। जब बात बढ़ी तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से जुड़े लोग भी थाना पहुंच गए लेकिन बाद में विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम से टेलिफोनिक चर्चा कर सारे हालातों को साफ किया गया, तब जाकर गलतफहमी दूर हुई।
    इस तरह के घटनाक्रम को लेकर यह कहना गलत नहीं होगा कि पाली क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने वालों की कमी नहीं है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को किसी भी शिकवा-शिकायत पर फूंक-फूंक कर जांच करने की आवश्यकता है तथा हालात को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है कि वर्चस्व की इस लड़ाई को समय रहते रोक दिया जाए। निर्मित होते तनावपूर्ण हालात प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पकड़ को प्रभावित करने वाले भी हो सकते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो यहां भाजपा की जमीन कमजोर होकर खिसक भी जाए क्योंकि पर्दे के पीछे उनके ही नाम आते हैं।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article CG BREAK:पिकअप भिड़ा मंत्री नेताम की कार से, कृषि मंत्री व अन्य घायल,मची हड़कम्प
              Next Article मड़वारानी मार्ग में जबरदस्त हादसा, कार के परखच्चे उड़े, दो युवक घायल
              CG:अब तक का सबसे बड़ा 35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट: विकास, अनुशासन और भविष्य की मजबूत नींव -वित्त मंत्री
              16/12/2025
              बालको नगर में 67 वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण वितरित
              16/12/2025
              KORBA: 21 को पल्स पोलियो अभियान, जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न
              16/12/2025
              ​SECL दीपका मेगा प्रोजेक्ट के प्रस्तावित विस्तार पर गंभीर चिंताएँ, 40 MT से 55 MT की स्वीकृति से क्षेत्र में आपदा का खतरा
              16/12/2025
              कटघोरा: सांस्कृतिक भवन कूड़े का अड्डा…नगर पालिका की लापरवाही से व्यवस्था बदहाल
              16/12/2025
              बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण
              16/12/2025
              CG BREAK:11 IAS का तबादला, कोरबा कलेक्टर सरगुजा भेजे गए,दुदावत कोरबा में पदस्थ
              16/12/2025
              KORBA BREAK:अदाणी का 335 टन कोयला गबन कर गए चालक व कांटा बाबू,5 गिरफ्तार
              16/12/2025
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?