Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:श्यामू,गोभिल व अन्य पर FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस,पीड़ित जाएगा CM जनदर्शन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:श्यामू,गोभिल व अन्य पर FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस,पीड़ित जाएगा CM जनदर्शन

Admin
Last updated: 15/12/2024 10:36 AM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

    0 करोड़ों का मुआवजा घोटाला उजागर करने की सजा भुगत रहा

    0 बीच बाजार हमला करवाने का बताया है इन्हें साजिशकर्ता

    - Advertisement -

        कोरबा। बीच बाजार हमला करवाने के साजिशकर्ताओं पर अपराध पंजीबद्ध नहीं किए जाने से पीड़ित व्यथित है। उसने कहा है कि उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो वह परिवार सहित मुख्यमंत्री के जनदर्शन में उपस्थित होकर सारी बातों को रखेगा।

        कोरबा जिला के हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम मलगांव जो कि एसईसीएल अधिग्रहित क्षेत्र है जिसे एसईसीएल की दीपका परियोजना ने अधिग्रहित किया है। मुआवजा भी बनकर तैयार हो चुका था किंतु इसी बीच तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा के स्थानांतरण के पश्चात् कटघोरा में पदस्थ महिला अनुविभागीय अधिकारी के साथ मिलकर श्यामू जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, गुलशन जायसवाल, हीरामणि जायसवाल और मनोज गोभिल ने पूरे गांव के बने मुआवजा राशि में लगभग 5 करोड़ रूपए को कटवाकर अपने निजी पारिवारिक संबंधियों के नाम कूटरचित ढंग से प्राप्त कर लिया। ग्राम वासियों का कहना है कि जिन व्यक्तियों के नाम मुआवजा डाला गया ,उन व्यक्तियों का ग्राम मलगांव से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है/मलगांव निवासी भी नहीं हैं। उक्त फर्जी मुआवजा की जब ग्रामवासियों को खबर लगी तब तक मुआवजा को बंदरबाट कर लिया गया। इस मामले की जानकारी ग्राम के पंच जवाहर सिंह चौहान को भी हुई और उन्होंने इनके सभी फर्जी कार्यों के बहीखाता को एकत्रित कर जिला कलेक्टर व रायपुर मंत्रालय सहित सभी जगह इसकी सूचना दी। इस बात को ये लोग अपनी रंजिशों में शामिल कर जवाहर सिंह चौहान जो कि एक पैर से लकवाग्रस्त है, उसे गांव के ही संतराम चौहान ने दिनांक 26/10/2024 शनिवार को अपने साथियों सहित भरे बाजार में घेर कर जवाहर सिंह का दूसरा पैर जो सही था, उसे भी तोड़ दिया। इस घटना की हरदीबाजार चौकी में रिपोर्ट दर्ज हुए एक माह हो गया, मगर किसी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं किया गया। जवाहर सिंह दु:खी और असहाय होकर 11/12/2024 को पुलिस अधीक्षक से मिलने और शिकायत की छायाप्रति लेकर पहुंचा जिसे देखकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने त्वरित कार्यवाही होने का आश्वासन दिया है।
        0 कार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद हैं
        पीड़ित का आरोप है कि घटना दिनांक 26/10/2024 के पश्चात् लगभग एक माह से अधिक समय व्यतीत हो गया है परन्तु आरोपीगणों के विरूद्ध थाना हरदीबाजार के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, इसी कारण आरोपीगणों के हौसले बुलंद हैं। आरोपीगणों के द्वारा प्रभावित कर लिया है इसी कारण आरोपीगणों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।आरोपीगणों के द्वारा कहा जाता है कि हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक है पुलिस हमारा कुछ नहीं कर पायेगी।

        पीड़ित ने बताया कि घटना दिनांक 26/10/2024 के पूर्व ही उसका ब्रेन हैमरेज होने के कारण मेरा शरीर लकवाग्रस्त हो गया है, विकलांग/अपाहिज के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर रहा है। एक अपाहिज व्यक्ति के साथ आरोपीगणों के द्वारा प्राणघातक हमला किया गया। उसका ईलाज अभी भी जारी है। इनके द्वारा प्राणघातक हमला करने से जान भी जा सकती थी। थाना में आरोपीगणों के विरूद्ध प्राणघातक हमला एवं जातिगत गाली-गलौच के संबंध में धारा जोडकर कार्यवाही करने के संबंध में अनेको बार निवेदन किया जा चुका है परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। अतः महोदय से निवेदन है कि मैं अपाहिज एवं अपंग व्यक्ति हूं कार्यवाही के लिए बार-बार आने-जाने में असमर्थ हूं। मेरे द्वारा दर्ज एफआईआर में आरोपीगण श्यामू जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, गुलशन जायसवाल, हीरामणी जायसवाल एवं मनोज गोभिल का नाम जोड़ने व उनके विरुद्ध प्राणघातक हमला एवं अनुसूचित जाति, जातिगत प्रताड़ना की धारा एफ.आई आर. में जोड़कर गिरफ्तार करने की कृपा करें।

                  Share This Article
                  Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                  Share
                  Previous Article CM की संवेदना:दिवंगत वन रक्षक अभ्यर्थी के परिजन को 10 लाख की सहायता
                  Next Article साइड इफेक्ट:”फ्लावर नहीं फायर है मैं”,और चला दी बन्दूक…दादी व युवक घायल
                  पूर्व प्राचार्य गिरफ्तार, जेल भेजा गया
                  15/12/2025
                  KORBA:KV के विद्यार्थियों को दी गई हिदायत,स्कूटी-बाइक लाने पर होगी कार्रवाई
                  15/12/2025
                  KORBA BREAK:कंवर समाज आगबबूला, चौतरफा भड़क रहा आक्रोश
                  15/12/2025
                  KORBA:सीमांत जंगल में अवैध कोयला खनन, अनभिज्ञ रहा वन अमला
                  15/12/2025
                  आवारा कुत्तों की खैर नहीं:अब कालेजों में प्रोफेसर करेंगे निगरानी
                  15/12/2025
                  KORBA: ट्रैफिक पुलिस ने 1937 प्रकरण दर्ज कर 5.81 लाख रुपये जुर्माना वसूला
                  15/12/2025
                  KORBA:अलसुबह केनरा बैंक में चोरी,छत से दो आउटडोर ले गया चोर
                  15/12/2025
                  KORBA: प्रीति जायसवाल को PHD की उपाधि
                  15/12/2025
                  Saty Sanwad

                  SATYANARAYAN PAL

                  Editor

                  Mob : +91-9151305911
                  Email : satysanwad2023@gmail.com
                  Address : Korba Chhattisgarh 495677

                  UDYAM-CG-10-0016159

                  Important Page

                  • About Us
                  • Contact Us
                  • Disclaimer
                  • Privacy Policy
                  • Terms and Conditions

                  श्री गणेशाय: नमः

                  छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                  © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                  Welcome Back!

                  Sign in to your account

                  Username or Email Address
                  Password

                  Lost your password?