0 प्रशांत अग्रवाल कर रहा जायसवाल समाज की जमीन पर कब्जा
कोरबा-कटघोरा।कोरबा जिले के कटघोरा में वार्ड 10 मल्दा घाट पर जायसवाल समाज को प्रस्तावित भूमि पर कटघोरा के रसूखदार प्रशांत अग्रवाल द्वारा बेजा कब्ज़ा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसकी शिकायत पूर्व में भी कटघोरा तहसीलदार के पास की जा चुकी है लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही राजस्व विभाग के द्वारा नहीं की गई है।
आज कटघोरा में कलचुरी जायसवाल समाज द्वारा आयोजित प्रांतीय सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जायसवाल समाज के पदाधिकारियों ने उक्त भूमि पर हो रहे कब्जे को लेकर शिकायत की। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद तहसीलदार से संबंधित विषय पर जानकारी मांगी तथा तहसीलदार को फटकार लगाते हुए तत्काल इस पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया और बेजा कब्जा को मुक्त कराने की बात कही। इसके लिए जायसवाल समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
0 स्थगन आदेश का भी नहीं कर रहे पालन





