Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:बदहाल यातायात को दुरुस्त करने कलेक्टर-SP-आयुक्त ने सड़क पर किया मंथन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:बदहाल यातायात को दुरुस्त करने कलेक्टर-SP-आयुक्त ने सड़क पर किया मंथन

Admin
Last updated: 18/02/2024 12:33 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

कहा-मुख्य मार्गों पर वाहनों का बेतरतीब ढंग से पार्किंग नहीं होना चाहिए

व्यवस्था बेहतर बनाने सड़क पर उतर कर चौक-चौराहों का किया अवलोकन

- Advertisement -

      सीएसईबी-चौक,सुनालिया मार्ग,सर्वमंगला-कुसमुंडा-इमलीछापर,बालको-रिस्दी मार्ग का किया निरीक्षण

      सुचारू यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं पर रोकथाम जरूरी:कलेक्टर

      कोरबा। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए जिले के कलेक्टर अजीत वसंत ने रविवार देर शाम दूसरी बार सड़क पर उतर कर सीएसईबी चौक, सुनालिया मार्ग, संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग, सर्वमंगला चौक, बरमपुर रोड़ सहित कुसमुंडा-इमली छापर मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने शहरों में यातायात को सुगम बनाने और ट्रैफिक में अवरोधक बन रहे कारणों को मौके पर जाकर जानने के साथ ही लोक निर्माण विभाग,सेतु विभाग,नगर पालिक निगम, पुलिस,परिवहन विभाग सहित एसईसीएल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
         कलेक्टर श्री वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने शहर के मुख्य मार्ग सहित भारी वाहन चलने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम सीएसईबी चौक में यातायात को व्यवस्थित बनाने, वाय शेप ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर आवश्यक चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए।  शहर के मुख्य मार्ग नहर पुल सुनालिया मार्ग में लगने वाले जाम और संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग स्थल पर अंडर पास निर्माण पर चर्चा करते हुए इससे होने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने सर्वमंगला तिराहा, सर्वमंगला-बरमपुर मार्ग, कुसमुंडा-इमलीछापर मार्ग का निरीक्षण कर भारी वाहनों से होने वाले ट्रैफिक जाम और इसमें सुचारू यातायात के विकल्पों पर लम्बी चर्चा की। उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग बन्द रहने, कोयला वाले ट्रक के आवागमन तथा आमनागरिको के लिए सुरक्षित आवागमन पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि इमलीछापर मार्ग में भारी वाहन चलने से आमनागरिको को परेशानी न हो और जो भी निर्माण कार्य जारी है उसे समय पर पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने एसईसीएल के अधिकारियों को भी सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए विकल्प तैयार कर आने वाले दिनों में होने वाली बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्टेडियम चौक, रिस्दी चौक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बालको मार्ग से रिसदी चौक में भारी वाहनों के दबाव को कम करने और सड़क पर पार्किंग न हो इसके लिए देबू पावर प्लांट की रिक्त भूमि पर पार्किंग की व्यवस्था हेतु पहल करने के निर्देश एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने कहा कि भारी वाहनों के कारण यातायात का दबाव और इसके कारण जाम न लगे, इसका ध्यान रखा जाएं। भारी वाहनों के कारण आमजनों को परेशानी न हो और दुर्घटना की स्थिति न बने इसका भी विशेष ध्यान रखते हुए ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने खदान से कोयला लेकर निकलने वाले भारी वाहनों का संचालन निर्धारित रूट से ही करने के निर्देश दिए। वहीं भारी वाहनों के शहर के भीतर प्रवेश मार्गो एवं निकासी प्वाइंट का अवलोकन कर यातायात व्यवस्था बेहतर व सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मुख्य मार्गों पर वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्किंग नहीं होना चाहिए ताकि अनावश्यक रूप से यातायात बाधित न हो। शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध जल्द ही एक बैठक भी आयोजित की जाएगी,जिसमें जिला प्रशासन के साथ सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों सहित अन्य शामिल होंगे। गौरतलब है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कलेक्टर द्वारा अपने जॉइनिंग के साथ ही 6 जनवरी को सड़क पर निरीक्षण किया गया था। आज पुनः देर शाम से रात्रि तक उन्होंने सड़क पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और सड़क चौड़ीकरण, वाय शेप ब्रिज,अंडर पास,स्ट्रीट लाइट,पार्किंग आदि पर चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए हैं।
      
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article ब्रम्हलीन हुए जैन मुनि विद्यासागर,आज निकलेगी पालकी
                Next Article KORBA:IT कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पोछा लगाते हैं, उठाते हैं कुर्सियां
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
                03/03/2026
                करतला में मजाक बना कृषक उन्नति कार्यक्रम
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?