Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA में लागू नहीं NGT के नियम! रात भर चीरते नदी का सीना
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA में लागू नहीं NGT के नियम! रात भर चीरते नदी का सीना

Admin
Last updated: 18/06/2024 4:43 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के शहरी इलाकों,उपनगरों व ग्रामीण अंचलों में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (हरित विकास प्राधिकरण) NGT के नियम-कायदे बिल्कुल भी लागू नहीं होते। अगर भूले-भटके लागू हुए भी तो, सिर्फ और सिर्फ कागज में। यहां पर्यावरण संरक्षण विभाग का मैदानी अमला गायब है, (इनमें नदियों के होते अवैध कटाव और विनाश/प्रदूषण को रोकने की चिंता नहीं दिखती) अवैध खनन-परिवहन रोकने के लिए गठित टास्क फोर्स की टीम नदारद है,पुलिस अधिकारियों ने अपना विभाग नहीं बताकर हाथ खींच रखे हैं और माइनिंग अमला संसाधनों की कमी से जूझ रहा है।

- Advertisement -

    दिन भर तो अवैध काम तथाकथित रॉयल्टी, भंडारण अनुमति की आड़ में तो चलते हैं लेकिन रात का अंधेरा गहराने के साथ ही सन्नाटे को चीरते हुए बीच नदी में उतरकर जेसीबी के माध्यम से नदी का जिस तरह से सीना छलनी किया जा रहा है, वह बताने के लिए काफी है कि कानून-कायदे कितने भी बना लो, उल्लंघन करने वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता। कानून के दावपेंच और विभागीय नियमों की शिथिलता का इन्हें गहराई तक ज्ञान है।

    - Advertisement -

      सर्वमंगला पुलिस चौकी और सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले हसदेव नदी तट के एक तरफ बरमपुर और दूसरी तरफ राताखार स्थित है। इन दोनों के बीच से होकर बहने वाली हसदेव नदी का नजारा सोमवार रात पेश आया जिसमें स्थानीय युवक ने नदी में जेसीबी लगाकर रेत खोदने का वीडियो बनाया है। सर्वमङ्गला पुलिस चौकी से गुजर कर शराब भट्टी के बगल से होते हुए बरमपुर क्षेत्र के हसदेव नदी में जाकर रेत खोदी जा रही है और नदी के दूसरे छोर राताखार से भी रेत को सहूलियत के हिसाब से निकलकर रातों-रात आपूर्ति किया जा रहा है।

      रेत माफिया इस तरह चालाक हैं कि भंडारण की रेत को सुरक्षित रखा जा रहा है और नदियों से खोदी जा रही रेत को संबंधित लोगों को आपूर्ति की जा रही है। भंडारण की रेत बाद में खपाये जाने की नीति है, लेकिन सवाल यह है कि रात भर शहर के मुख्य मार्गो से होकर टीपर और ट्रैक्टर में रेत भरकर गुजरते हैं, गीली रेत का पानी सड़कों पर गिरते हुए उनके चोरी की कहानी बयां करता है लेकिन यह पूछने और धरपकड़ करने वाला कोई नहीं कि प्रतिबन्ध के बाद भी नदी क्यों खोदे। इन पर चोरी का प्रकरण नियमतः बनता है पर बनाएगा कौन? इस कारण से रॉयल्टी की, भंडारण की रेत तो महंगी है ही, चोरी की बिना रायल्टी वाली रेत भी महंगी है।
      15 अक्टूबर तक नदी/लायसेंसी घाट से रेत खनन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद जिस तरीके से व जिस पैमाने पर बेधड़क होकर रेत खोदी जा रही है, यह नि:संदेह भारतीय जनता पार्टी के सुशासन की नीति को धता बताने वाला कहा जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। महंगी रेत, रेत के अवैध खनन और परिवहन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तो खामोश हैं ही, विपक्ष को भी कोई मतलब नहीं।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article मनरेगा तालाब राखड़ में दफन,आखिर किसको बचाने की कोशिश हो रही…..
              Next Article कोरबा,रायपुर,कुनकुरी में खुलेगा मॉडल श्रम अन्न केन्द्र
              KORBA BREAK:फर्जी मतदान का प्रयास पर मचा हंगामा..!
              01/06/2026
              BREAK:हाथी के बच्चे की डूबने से मौत
              01/06/2026
              NKH की कैथलैब सुविधा हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी
              01/06/2026
              KORBA:कौन लेगा अक्षय गर्ग की जगह,हत्या का सूत्रधार या…..?
              01/06/2026
              KORBA:BJYM पाली की संशोधित सूची पर रार,मण्डल को बताए बिना जिला के निर्णय पर सवाल
              31/05/2026
              KORBA के भारतमाला में “टेरर टैक्स” का नया तरीका
              31/05/2026
              KORBA:भाँचा बहू vs भतीजा,सरपंच बनने चुनावी टक्कर
              30/05/2026
              KORBA में मौसम का कहर,डाल बनी काल,3 किशोरों की मौत
              30/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?