Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:बिगड़ा मौसम,बरसे ओले,कई जगह तेज तो कहीं मध्यम व हल्की बारिश
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:बिगड़ा मौसम,बरसे ओले,कई जगह तेज तो कहीं मध्यम व हल्की बारिश

Admin
Last updated: 15/03/2026 8:56 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा। गर्मी के शुरुआती दौर में ही मौसम ने करवट बदली है। मौसम संबंधी चेतावनी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम काफी तेजी से बदला है। आज कोरबा जिले में भी शाम की शुरुआत में हल्की से तेज आंधी कई स्थानों में चली है। कई स्थानों पर तेज तो कई जगह मध्यम बारिश हुई तो कुछ इलाकों में बारिश की बूंद भी नहीं गिरी। मौसम के इस बदले मिजाज के कारण आम और चार की फसल लेने वाले किसानों को नुकसान की संभावना बनी हुई है साथ ही जिन्होंने रबी की फसल ली है, उन्हें भी नुकसान संभावित है। शहर क्षेत्र में मध्य और तेज बारिश तो ग्रामीण इलाकों में ओले भी गिरे हैं।
कोरबा शहर क्षेत्र में पहले बूंदाबांदी और फिर मध्यम स्तर की बारिश हुई। बारिश की वजह से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा। इससे पूर्व आंधी-तूफान चलने के कारण लोग अपने सामानों को सहेजते,समेटते नजर आए। तेज हवा की वजह से राखड़ और कोल डस्ट की बारिश भी प्रभावित इलाकों में जमकर हुई। बालको क्षेत्र में तेज बारिश की खबर है कटघोरा इलाके में जमकर बारिश हुई है तो पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में भी बारिश तेज दर्ज की गई। पाली इलाके में मध्यम स्तर की बारिश की सूचना है। करतला विकासखंड अंतर्गत कई स्थानों पर तेज हवाओं के चलने तो कुछ मध्यम बारिश होने के साथ-साथ ओले गिरने की भी खबर है।

बताया गया कि करतला ब्लॉक के ग्राम चाम्पा, चचिया, करतला-कुदमुरा के मध्य जमकर ओले गिरे हैं। इसी तरह कोरबा ब्लाक अंतर्गत ग्राम डीडासरई, देवपहरी बड़गांव आदि इलाकों में भी ओले गिरे हैं। यह मौसम ग्रामीणों के लिए चौंकाने वाला रहा जिसमें तेज आंधी तूफान और बारिश तो ठीक लेकिन ओले भी गिरे। लगभग एक से डेढ़ घंटे की बारिश ग्रामीण इलाकों में दर्ज की गई है। बारिश और खासकर ओले गिरने की वजह से किसानों को नुकसान सम्भावित है। मौसम के बदले मिजाज के मध्य बिजली की भी आंख मिचौली चलती रही। शहर क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली गुल करने के बाद बहाल कर दी गई तो वहीं उपनगरीय व ग्रामीण, दूरस्थ इलाकों, पाली, रामपुर करतला में घंटे भर से अधिक समय से बिजली गुल है जो समाचार लिखे जाने तक अंधेरा कायम है।

- Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article उपभोक्ता आयोग में राष्ट्रीय लोक अदालत, पाँच प्रकरण आपसी सहमति से निराकृत
                Next Article BREAK:कटघोरा में आंधी का झोंका सह न सका जर्जर खम्भा,गुजरी ही थी कार…देखें video
                KORBA:कबाड़ियों के ‘टेरर’ पर ‘हण्टर’ चला प्रशासन का,कई एकड़ जमीन कब्जा मुक्त
                16/03/2026
                KORBA:जनपद में बहिष्कार,सदस्यों ने मांगा DMF कोटा
                16/03/2026
                ओमपुर बस्ती में आंगनबाड़ी भवन से राजनीति,जनपद पंचायत नहीं कर रहा भुगतान
                16/03/2026
                KORBA:अवैध कबाड़ी के लिए रहनुमा बने पार्षद, दल को कार्रवाई में दिक्कत
                16/03/2026
                KORBA के चावल में उबाल,सदन से कांग्रेस का वॉकआउट,नान के डीएम सस्पेन्ड
                16/03/2026
                KORBA: SBI मेन ब्रांच में आग,समय रहते बुझाई गई
                16/03/2026
                KORBA:कबाड़ी का अवैध निर्माण ढहाया गया, कार्रवाई से मची खलबली
                16/03/2026
                KORBA:नुनेरा में भिड़ी पिकअप और ट्रक,दोनों क्षतिग्रस्त
                16/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?