कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नुनेरा में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना अचानक हुई, जिससे दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात फिर से सामान्य हो सका।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।






