Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं

Admin
Last updated: 12/06/2026 8:07 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा। 6-7 जून की रात बुधवारी बायपास मार्ग में बोलेरो से कुचलकर सहायक उप निरीक्षक रामनारायण रात्रे के युवा और इकलौते पुत्र चंद्रमणि उर्फ दादू की हत्या का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल चंद्रमणि ने आज उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के छठवें दिन चंद्रमणि की रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में मौत हो जाने से परिजनों सहित सामाजिक जनों में आक्रोश मिश्रित शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आक्रोश इस बात का भी है कि अभी तक एक भी हमलावर अधिकृत/पुष्ट तौर पर पकड़ा नहीं जा सका है और ना ही किसी की गिरफ्तारी अब तक बताई जा सकी है। हालांकि,घायल की मौत के बाद अब महकमा हरकत में आया है। यह मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है और 2 लोगों को पकड़े जाने की खबर है।

- Advertisement -

    दूसरी तरफ पत्रकार का अपहरण, मारपीट, डकैती के मामले में संदेही आरोपियों के साथ मेलजोल को लेकर बांकीमोंगरा टीआई व कुछ स्टाफ की भूमिका को सवालों के घेरे में रखा गया है।
    बता दें कि चंद्रमणि को बुरी तरह से टक्कर मारकर भाग रही बोलेरो और उसमें सवार लोगों का पीछा घटना स्थल पर मौजूद उसके मित्र युवा पत्रकार अरविंद राठौर व साथी साहिल निर्मलकर के द्वारा स्कूटी के माध्यम से किया गया। जब यह दोनों बलगी मार्ग पर पहुंचे तो इनका पीछा मोटरसाइकिल सवार लोगों के द्वारा किया गया। इनमें से एक सवार ने अरविंद राठौर को पकड़कर सड़क पर गिराया और इसी समय यहां पहुंची एक वेन्यू कार क्रमांक CG12, BG 8276 में अरविंद राठौर को अपहरण कर बलगी मोड़ के पास ले जाया गया। यहां अरविंद राठौर के साथ 25 से 30 लोगों ने मिलकर मारपीट की। पिस्टलनुमा हथियार कनपटी पर रखकर दो राउंड हवाई फायर भी किया गया। अरविंद के पास मौजूद एक लाख रुपए, आईफोन, सोने की अंगूठी व सोने का चैन लूट कर ले गए। घटना दिनांक के तीन दिन बाद उक्त वेन्यू कार लावारिस हालत में बरामद हुई और इसके बाद अरविंद का मोबाइल मिला जिसे बांकीमोंगरा थाना में जमा कराया गया।
    👉🏻 डीजल चोरों से जुड़ रहे तार
    इस मामले में अरविंद राठौर ने एक आरोपी का हुलिया और पहचान पुलिस को घटना के दूसरे दिन ही बता दिया था लेकिन उसके आधार पर भी किसी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका। सूत्रों के मुताबिक अब तक जो भी नाम इस पूरे घटनाक्रम में सामने आ रहे हैं, वह कोयलांचल बांकीमोंगरा, कुसमुंडा, गेवरा-दीपका क्षेत्र से वास्ता रखते हैं और इन सभी के तार डीजल चोर गिरोह से जुड़े हुए हैं। आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिस और साइबर टीम के लिए भी यह चुनौतीपूर्ण है कि घटना दिनांक को दोनों घटनास्थल व उसके मध्य मौजूद और सक्रिय मोबाइल नंबरों के आधार पर भी विश्लेषण करते हुए आरोपियों तक पहुंचा नहीं जा सका है। जिस तरह से घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं और इन 6 दिनों में पुलिस के अधिकारी कुछ भी खुलकर बताने को तैयार नहीं है, उससे आम लोगों के बीच यह चर्चा भी तैरने लगी है कि क्या मामले में लीपापोती कर दी जाएगी? इन सब में गंभीर बात यह भी है कि एक एएसआई ने अपना इकलौता पुत्र खो दिया है। आखिर ऐसे हमलावरों और आताताईयों को बेनकाब करने में इतना विलंब क्यों हो रहा है?

    - Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
                KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
                12/06/2026
                KORBA:जुआड़ियों की टारगेट में पुलिस…! हरि साहू का सज रहा फड़,दो लोगों को पकड़ा तो सच उगला,फिर टँकी पर चढ़कर पुलिस को ही धमकाया
                12/06/2026
                शोक: बाबूलाल पाल का निधन,आज अंत्येष्टि
                12/06/2026
                जवाली में भाजयुमो ने प्रधानमंत्री के लिए किया रूद्राभिषेक
                10/06/2026
                KORBA BREAK:ओंकार ठाकुर,माधुरी एडिशनल कलेक्टर बने-सरोज महिलांगे,सीमा पात्रे, तुलाराम ज्वाइंट कलेक्टर पदोन्नत
                10/06/2026
                पाली में हनुमान चालीसा पाठ ने पूरे किए 601 सप्ताह
                10/06/2026
                कुप्रबंधन: बिजली तार जोड़कर काम चला रहे,झूलते तार हर समय जानलेवा, आसिफ ने कलेक्टर से लगाई गुहार
                10/06/2026
                KORBA BREAK: पटाखा गोदाम में लगी आग,मची हड़कम्प
                10/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?