कोरबा। ग्राम तौलीपाली निवासी श्रीकांत मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती राधा मिश्रा का 19 मई 2026 (मंगलवार) को आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों द्वारा उनका दाह संस्कार एवं तेरहवीं कार्यक्रम गृह राज्य उत्तर प्रदेश के बनारस में संपन्न कराया गया।
दिवंगत आत्मा की शांति एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि शोक सभा का आयोजन आज 12 जून 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक ग्राम तौलीपाली, पोस्ट-चचिया, जिला कोरबा में किया जाएगा।पति श्रीकांत मिश्रा तथा पुत्र संतोष मिश्रा (अधिवक्ता एवं सांसद प्रतिनिधि) ने सभी शुभचिंतकों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों से शोक सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।
KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में





