कोरबा। कोरबा शहर के भीतर से गुजरे ओवर ब्रिज पर अग्रसेन चौक के ऊपर एक स्कॉर्पियो में आग लगने की घटना हुई है। दोपहर करीब 3 बजे इस स्कॉर्पियो/बोलेरो (स्पष्ट नहीं) में आग लगी है जो विकराल रूप लेती जा रही है। इस मामले में कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है। टीआई मोतीलाल पटेल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे हैं वहीं दमकल को भी सूचना दी गई है।





