कोरबा। जिले के दूरस्थ वनांचल ग्राम बर्रा से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। गांव में हल्ला है कि बच्चा चोरों का गिरोह घूम रहा है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह गिरोह बच्चा चोरी करने वाला है या घरों में चोरी करने वाला या कोई और, लेकिन इस तरह की चर्चा पूरे गांव में है।
जानकारी के मुताबिक कल मंगलवार रात करीब 11 बजे एक बुजुर्ग ग्रामीण नीलकमल अपने घर में खाट पर सोया हुआ था कि घर में घुसे अज्ञात चोर ने उस पर हमला कर दिया। किसी धारदार वस्तु से किए गए हमले के कारण इस बुजुर्ग का बायां कान कट गया है वहीं बायीं आंख फूट गई है/ निकल गई है।
लहूलुहान बुजुर्ग इस हमले से बेहोश हो गया। इधर परिवार वालों ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर चोर भाग निकला। रात में ही बुजुर्ग को अस्पताल ले जाए जाने की खबर है। अज्ञात चोर द्वारा बुजुर्ग पर किए गए हमले की जानकारी उपरांत कोरबी चौकी प्रभारी ASI सुरेश कुमार जोगी सुबह से घटना स्थल पर पहुंचे हुए है। इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी अप्राप्त है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत व्याप्त है।







