कोरबा। कोरबा जिला पुलिस महकमा और शहरवासियों के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी का एक आदेश काफी चौंकाने वाला साबित हो रहा है। 29 जून 2026 को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया वहीं कोतवाली टीआई बी पटेल को कटघोरा का नया थाना प्रभारी पदस्थ किया गया। पदस्थापना के बाद धर्मनारायण तिवारी ने मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंचकर चार्ज भी संभाल लिया। इसके कुछ घंटे बाद शाम होते-होते उन्हें रक्षित केंद्र में पदस्थ करते हुए हरदी बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना को कोतवाली की कमान सौंप दी गई।
इस तरह कुछ ही घंटे के कोतवाल डीएन तिवारी का इस तरह से किया गया तबादला और नई पोस्टिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे राजनीतिक तो कोई इसे एक संगठन विशेष का दबाव में लिया गया निर्णय बता रहे हैं। हालांकि, यह सब कुछ प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है लेकिन ऐसा कौन सा प्रशासनिक दृष्टिकोण उत्पन्न हो गया कि कुछ घंटे में ही थाना प्रभारी को बदलना पड़ा? इस संबंध में आला अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु उनसे चर्चा नहीं हो सकी।
KORBA BREAK: SP के इस आदेश ने चौंकाया, कोतवाल 24 घण्टे से पहले बदले गए,डडसेना को मिला थाना






