👉🏻 रामजय रोड लाइंस के कर्मचारी रहे आरोपियों को नौकरी से निकाला गया
कोरबा-दीपका। मामले में प्रार्थी राहुल सिंह द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। 22 अप्रेल 2026 को जब वह ड्यूटी करके वापस अपने घर जा रहा था, उसी दौरान क्रांति दुकान के पास आरोपी राहुल सिंह, चन्दन सिंह अपने अन्य साथी के साथ अपने कार से आये और प्रार्थी को गिराकर लाठी, डंडो से मारपीट किये, कुछ लोगो को आता देख आरोपीगण प्रार्थी को वहीं छोडकर भाग गए। प्रार्थी ने अपना इलाज कराने के बाद थाना आकर अपना रिपोर्ट दर्ज कराया। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि उक्त रिपोर्ट पर दर्ज अपराध में विवेचना के दौरान हत्या का प्रयास की धारा 109(1) जोड़ कर आरोपी गण 1️⃣ चन्दन सिंह पिता सत्येंदर सिंह 25 वर्ष व 2️⃣ राहुल सिंह पिता सिकंदर सिंह 24 वर्ष, दोनों निवासी मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार) हाल मुकाम- झाबर थाना दीपका को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पढ़ें यह संबंधित खबर:-







