कोरबा। जिला किसान कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष सरदेसी राम देवांगन के द्वारा किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस कड़ी में बसीबार के उपसरपंच देवेंद्र यादव पिता संतोष यादव को हरदीबाजार ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति से समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। देवेंद्र यादव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समस्त जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया है। देवेंद्र के अलावा अन्य को भी विभिन्न ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो इस प्रकार है :-






