कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति एवं महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के अनुमोदन एवं कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार द्वारा महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।





