कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनपुर बरभाठा में न्यू वैष्णवी राइस मिल परिसर में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन विशाल दीवार के ढहने से मलबे में दबकर 2 मजदूरों की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। मृतकों का नाम सुनीता धनवार 35 वर्ष निवासी कसनिया और गणपत पिता बजरंग उर्फ समीर ग्राम लखनपुर बरभाठा है।
घायलों में रविंद्र रजक ग्राम पहाड़गांव थाना पाली, विजया लकड़ा ग्राम कसनिया, विनय कुमार धोबी, कमलेश कापूबहरा व सोम कुमार ग्राम आछीदादर 22 वर्ष शामिल हैं। हादसे की जानकारी होते ही जिला पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे। एसडीएम रोहित सिंह ने भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। शवों को शनिवार सुबह पोस्टमार्टम बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
KORBA:दोनों मृतक व घायलों की पहचान हुई
