Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:सड़कों व खदान में बही नदी, जलभराव के अलावा निचले घरों-दुकानों में घुसा पानी,देखें video
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:सड़कों व खदान में बही नदी, जलभराव के अलावा निचले घरों-दुकानों में घुसा पानी,देखें video

Admin
Last updated: 31/05/2025 9:52 PM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

    0 आईना दिखाने वाले पत्रकारों के प्रेस काम्प्लेक्स का बुरा हाल

    0 नालियां ओव्हरफ्लो,कचरा- बदबूदार पानी से गुजरना मजबूरी

    - Advertisement -

        0 आकाशीय बिजली के कहर से उड़े कई घरों के पंखे,फ्रीज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

        कोरबा। आज शनिवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश से शहर सहित जिले के कई इलाके में एक बार फिर जल भराव की समस्या से लोग जूझते नजर आए। तेज हवाओं के साथ बारिश के बीच-बीच में बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट लोगों को डराती रही। आकाशीय बिजली के कहर से कई घरों में पंखे, टीवी, फ्रिज, उड़ जाने की भी घटना हुई है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब हो जाने से अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है।

        तेज बारिश के दौरान हवा चलने से कई स्थानों पर वृक्षों ने जमीन का साथ छोड़ दिया और धराशाई हो गए तो पेड़ की डालियों ने टूटकर विद्युत व्यवस्था को छिन्न-भिन्न किया। शहर के निहारिका क्षेत्र में एक पेड़ यहां खड़े दो कार के ऊपर गिर पड़ा। इसकी वजह से बिजली का खंभा भी टेढ़ा हो गया और सड़क के इस पार से उस पार खंबे में खींचे गए विद्युत केबल तार भी क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर पड़े।

        गनीमत रही कि इसमें करंट का प्रवाह नहीं हो रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी ऐसी घटनाएं सुनने को मिली हैं।

        जल भराव की समस्या से शहर व उप नगरीय इलाकों के लोग व निचली बस्तियों के लोग जूझते रहे। निचले घरों में पानी घुस जाने के कारण सामानों को नुकसान पहुंचा है। जाम और ओवरफ्लो नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर बहने के साथ-साथ बरमपुर व अन्य निचली बस्ती के घरों में घुसता रहा। शहर क्षेत्र में जल भराव की समस्या कायम है। पावर हाउस रोड, टीपी नगर, घंटाघर चौक की सड़कों पर पानी नदी की तरह बहता रहा। टीपी नगर में तो नाली का पानी सड़क पर बहने के साथ बदबू भी देता रहा और इसी गंदे पानी से लोगों का आवागमन होता रहा। निहारिका क्षेत्र से पानी का बहाव घंटाघर चौक मुख्य सड़क से होते हुए मिनीमाता कॉलेज की तरफ नदी के रूप में बहता रहा। जिस तरह से बारिश के मौसम में सड़कों पर जल भराव और बहाव देखने को मिला, उसने नालियों का सुचारू निर्माण, तकनीक रूप से सही कार्य नहीं करने की पोल खोल कर रख दी।

        घंटाघर के एक व्यवसायी ने बताया कि निहारिका क्षेत्र से होकर आने वाले पानी के बहाव के लिए नाला ओपन थिएटर मैदान के इस कॉर्नर में बनाया गया है जो आगे जाकर बड़े नाला में मिलता है लेकिन निर्माणकर्ता ठेकेदारों और मॉनिटरिंग करने वाले इंजीनियरों सहित अधिकारियों की मेहरबानी कुछ ऐसी रही कि बहकर आने वाले पानी का ठहराव इस नाला में बिल्कुल भी नहीं होता बल्कि वह घंटाघर परिसर की दुकान के किनारे से होकर ही आगे बह जाता है क्योंकि सारा ढलान इसी तरफ है।

        ओपन थिएटर मैदान में अंबेडकर प्रतिमा के पीछे से जो नाला गुजारा गया है, वह पूरी तरह से सूखा नजर आया। कहीं ना कहीं पूर्व के वर्षों में और वर्तमान में नाली-नाला का कराए जाने वाले निर्माण में बरती जाने वाली तकनीकी खामियों और कहीं ना कहीं कई मामलों में राजनीतिक हस्तक्षेप तथा व्यापक पैमाने पर की गई अनदेखी का खामियाजा जल भराव और सड़कों पर बहाव के रूप में देखने को मिल रहा है। बारिश का पानी सड़क से होकर नाली-नाला में सीधे पहुंचना चाहिए लेकिन आलम यह है कि नाली-नाला में पानी जाता ही नहीं और यदि जाता भी है तो फंसे हुए कचरों के कारण जाम होने, मुहाना छोटा होने के कारण ओवरफ्लो होकर सड़क पर ही बह जाता है। बुधवारी vip मार्ग पर भी ऊपर तक जाम नाली का पानी सड़क और दुकानों में घुसता रहा। बुधवारी बाजार में नाली का पूरा पानी हर बारिश में घुस जाता है और इसी गंदे पानी से होकर दुकानदारों तथा ग्राहकों के आने-जाने की मजबूरी होती है गंदे और बदबूदार पानी से व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आती है।
        0 कुसमुण्डा खदान में बहाव देखकर बढ़ी चिंता

        कुसमुंडा क्षेत्र पूरी तरह से तर-बतर हो गया। कुसमुंडा खदान में नियोजित ग्लोबल कंपनी के कार्यक्षेत्र में जिस तरह से आज पानी का बहाव देखा गया, उसने आगामी बारिश के मौसम के मद्देनजर चिंता बढ़ा दी है। सतर्कता चौक और उसके आसपास के इलाके से होते हुए बारिश का पानी ऊपरी इलाके के पानी के साथ खदान इलाके में प्रवेश करता रहा और जलप्रपात की तरह पानी फेस में गिरकर तेज नदी के रूप में बहता नजर आया।
        इसके अलावा सड़क के गढ्डों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इमली छापर चौक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के बगल सड़क में कई फीट पानी भर गया जिससे छोटे बड़े वाहनों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। पानी भरने से इमली छापर चौक में हुए विशालकाय गढ्डों में कई कार फंस गई, वहीं कई गाड़ियों के चेंबर फट गए। बारिश की शुरुवात से ही यहां लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
        0 शिशु मंदिर स्कूल के पास धंस गई कार

        सड़कों के किनारे गड्ढे खोदकर कभी केबल तो कभी पाइपलाइन बिछाने का काम करने के बाद उसकी फ्लोरिंग नहीं करने का खामियाजा बरसात के मौसम में ही भुगतने को मिलता है। आज बारिश के बाद एक कार बुधवारी vip मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के निकट हुए धंसान में धंस गई। कई घण्टे के प्रयास के बाद कार को निकाला जा सका।

                  Share This Article
                  Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                  Share
                  Previous Article अजगर समझने की भूल न करना,रसेल वाइपर का सफल रेस्क्यू, बहुत जहरीला होता है
                  Next Article BALCO की आरोग्य परियोजना से उभर रहा है एक सशक्त, नशामुक्त समाज
                  KORBA:8 दीक्षार्थी भाई-बहनों का भव्य बहुमान एवं वरघोड़ा समारोह संपन्न
                  16/12/2025
                  बिलासपुर: खड़े ट्रेलर से भिड़ी बस,16 यात्री घायल,11 गंभीर
                  16/12/2025
                  KORBA:कार की चपेट में आया युवक,चोट आई,बाइक क्षतिग्रस्त, सहायता का झांसा देकर चालक फरार
                  16/12/2025
                  KORBA:….आखिर हम कहाँ जाएं? सड़क पर बैठे इन्दिरा नगर वासी
                  16/12/2025
                  KORBA में “दहशत का लाल क्रॉस”,250 घर उजाड़ने की तैयारी,पर किसलिये….नहीं बता रहा रेलवे
                  16/12/2025
                  KORBA:बहुत बड़े नेता हो..जान से मार दूँगा, जनपद सदस्य को मारने टांगी उठाया
                  16/12/2025
                  KORBA:डॉ.लाखे के घर लाखों की चोरी,भरी दुपहरी में दिया अंजाम
                  16/12/2025
                  कांग्रेस कार्यालय में सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि
                  16/12/2025
                  Saty Sanwad

                  SATYANARAYAN PAL

                  Editor

                  Mob : +91-9151305911
                  Email : satysanwad2023@gmail.com
                  Address : Korba Chhattisgarh 495677

                  UDYAM-CG-10-0016159

                  Important Page

                  • About Us
                  • Contact Us
                  • Disclaimer
                  • Privacy Policy
                  • Terms and Conditions

                  श्री गणेशाय: नमः

                  छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                  © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                  Welcome Back!

                  Sign in to your account

                  Username or Email Address
                  Password

                  Lost your password?