Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अजगर समझने की भूल न करना,रसेल वाइपर का सफल रेस्क्यू, बहुत जहरीला होता है
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

अजगर समझने की भूल न करना,रसेल वाइपर का सफल रेस्क्यू, बहुत जहरीला होता है

Admin
Last updated: 31/05/2025 4:36 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा। कोरबा वनमंडल के अंतर्गत कनकी ग्राम में शुक्रवार को रात्रि 10 बजे एक अत्यंत विषैला साँप रसेल वाइपर (Daboia russelii) देखे जाने की सूचना पर एक त्वरित और समन्वित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। ग्रामवासियों की सतर्कता और वन विभाग की सजगता के चलते यह अभियान न केवल सफल रहा, बल्कि यह घटना एक आदर्श उदाहरण बन गई कि कैसे विज्ञान, जागरूकता और संवेदनशीलता के साथ मानव- वन्यजीव संघर्ष को टाला जा सकता है।
सक्रिय वरिष्ठ रेस्क्यूअर जितेन्द्र सारथी एवं राजू बर्मन ने इसे अंजाम दिया। उन्होंने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर पहले भीड़ को दूर किया। उसके पश्चात सभी आवश्यक वैज्ञानिक रेस्क्यू प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए साँप को शांतिपूर्वक पकड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई, जो इस टीम की दक्षता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

- Advertisement -

    0 भारत के 4 विषैले सर्पों में से एक

    - Advertisement -

      रसेल वाइपर, जिसे भारत के चार सबसे विषैले साँपों — “The Big Four of India” में शामिल किया गया है, एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रजाति है। इसे वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 में वर्ग-I में रखा गया है, इसे एशिया का “लैण्ड माइन” के नाम से भी जाना जाता है, इसकी पहचान इसके भूरे शरीर पर गोलाकार काले धब्बों और त्रिकोणीय सिर से होती है जिसके कारण इसे लोग भारतीय अजगर समझ लेते हैं। यह साँप खेतों, झाड़ियों और ग्रामीण बस्तियों के आसपास सक्रिय रहता है। इसका ज़हर हैमोटॉक्सिक होता है, जो रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और समय पर इलाज न होने पर जानलेवा हो सकता है, लेकिन एक अच्छी बात यह है की इसके दंश का ईलाज संभव है, यही वजह है कि इस प्रजाति के ज़हर का उपयोग भारत में पॉलीवेलेंट एंटी-स्नेक वेनम (polyvalent snake antivenom) के निर्माण में किया जाता है, जिससे यह न केवल पारिस्थितिक, बल्कि चिकित्सकीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस रेस्क्यू के दौरान श्री सारथी ने ग्रामीणों को साँप की पहचान, उसके व्यवहार और उससे बचाव के तरीकों पर सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रसेल वाइपर जैसी प्रजातियाँ चूहों के नियंत्रित कर कृषि जैव संतुलन बनाए रखने में मदद करती हैं। इस तरह के साँप खेतों में कीटनाशकों की आवश्यकता को भी अप्रत्यक्ष रूप से कम करते हैं। यह जानकारी ग्रामीणों के लिए नई और उपयोगी थी, जिससे उनका डर कम हुआ और समझ बढ़ी। इस अवसर पर वन विभाग ने भी एक सकारात्मक संदेश दिया, जिसमें कहा गया कि साँपों या अन्य वन्यजीवों को देखकर घबराने की बजाय, उन्हें समझना और सुरक्षित ढंग से बचाना अधिक महत्वपूर्ण है। “वन्यजीवों से सह-अस्तित्व की भावना को बढ़ावा देना हमारी ज़िम्मेदारी है। यह रेस्क्यू केवल एक जान बचाने की घटना नहीं, बल्कि पर्यावरण के साथ तालमेल की दिशा में एक बड़ा कदम है।”
      0 कूकर की सीटी की तरह आवाज करता है
      जितेंद्र सारथी ने बताया कि रसल वाइपर बहुत ही गुस्सैल होता है, इससे छेड़छाड़ करने पर यह प्रेशर कूकर की तरह आवाज करता है। इसका एंटी वेनम (प्रतिदंशविष) भारत में उपलब्ध है| इसकी दंश की घटनाएं ज्यादातर अजगर समझने के कारण होती है, इसके काटने वाले जगह पर सूजन होता हैं और आंख से खून निकलता हैं , नाक व जीभ के नीचे दर्द होता है क्यूंकि इसके काटने पर खून का जमना बंद हो जाता है जिससे बहुत ज्यादा खून बहता है, साथ ही इसका विष ऊतकों को सड़ाने एवं गलाने का काम करता है।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article छग में 2 अतिशेष उपमुख्यमंत्री,युक्तियुक्तकरण पद समाप्त करें…वायरल पोस्टकार्ड
              Next Article KORBA:सड़कों व खदान में बही नदी, जलभराव के अलावा निचले घरों-दुकानों में घुसा पानी,देखें video
              KORBA:कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को
              07/06/2026
              KORBA:कटे मोटरसाइकिल सहित 13 लाख के कबाड़ बरामद
              07/06/2026
              विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रद्धा महिला मंडल द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
              07/06/2026
              KORBA:शुरू होने से पहले हाईकोर्ट पहुंचा नाला निर्माण,कूलिंग टावर से ढेंगुरनाला तक बनना है
              07/06/2026
              KORBA:निगम में सम्मान-अपमान पर राजनीति..! टारगेट और मोहरा कौन…?
              07/06/2026
              KORBA UPDATE:घटना का वीडियो आया सामने,हमलावरों की धरपकड़ शुरू,कुछ हिरासत में
              07/06/2026
              KORBA BREAK: ASI के बेटे को कुचला,पत्रकार पर पिस्टल ताना,फायरिंग की,अधमरा होते तक मारा,मरा समझकर लूटे और छोड़ भागे
              07/06/2026
              BALCO’s Community Development Endeavours Commendable: Minister Lakhan Lal Dewangan
              06/06/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?