कोरबा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ग्राम पंचायत कनबेरी में हर्षोल्लास व सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। उनके लिए आशीर्वाद के दीये जलाये गए तथा स्कूल के बच्चों को नेवता भोज कराया गया।

सभी बच्चों को बिस्किट पैकेट का वितरण किया गया।

सचिव धरम भारद्वाज ने बताया कि शाम को अटल चौक परिसर, के साथ-साथ पंचायत क्षेत्र के सभी शासकीय भवनों में भी आशीर्वाद का दीया जलाने का कार्यक्रम रखा गया।
नेवता भोज व आयोजनों के अवसर पर ग्राम पंचायत कनबेरी के सचिव धरम भारद्वाज, सरपंच शत्रुघ्न सिंह, भुनेश्वर तिवारी, शिक्षकगण, पंचगण सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।




