👉🏻 नपा बांकी में भाजपा की वार्ड पार्षद पर भाजपा नेत्री का गंभीर आरोप
कोरबा। “कोरबा से यह बड़ी खबर सामने आई है जहां बोर/बोरिंग खनन कराने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यहां एक महिला समाजसेविका ने महिला वार्ड पार्षद पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
“मामला नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के कटाईनार वार्ड क्रमांक 14 का है, जहां की भाजपा पार्षद पर भाजपा नेत्री समाजसेविका डिंकी कौर ने गंभीर आरोप लगाया है कि बोर खोदाई के नाम पर उनसे दारू, मुर्गा पार्टी और 20 हजार रुपये की मांग की गई, मांग पूरी नहीं होने पर काम कराने से इनकार कर दिया गया। यह भी कहा गया कि जाओ, जहां जाना है, जहां शिकायत करना है कर दो। ऐसा खुद समाजसेविका का आरोप है।”
“डिंकी कौर का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार वार्ड पार्षद और नगर पालिका को लिखित आवेदन भी दिया लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।”
“इतना ही नहीं,उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जहां बोरिंग की जरूरत है, कई पत्र देने के बाद भी वहां काम नहीं कराया गया बल्कि, अन्य स्थान पर बोर खोदा जा रहा है। अभी बोर उस स्थान पर खोदा जा रहा है, जहां से नजदीक ही दो और बोर पहले से खुदे हुए हैं। इसे लेकर भाजपा नेत्री ने पार्षद पर पक्षपात और लेन-देन के आरोप लगाए हैं।
“अब बड़ा सवाल है कि क्या विकास कार्यों में भी सेटिंग और सौदेबाजी हो रही है?” “फिलहाल, मामला गरमाया हुआ है… और अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है…”।
बीजेपी की सोशल मीडिया प्रभारी सहकारिता प्रकोष्ठ ने बीजेपी पार्षद पर आरोप लगाया है। रम्भा हेम सिंह कंवर वही पार्षद हैं जो विपक्ष के आरोपों का खंडन कर कह रही हैं कि नगर पालिका में सब सही चल रहा है, क्या यही सब कुछ सही है…. ?
वहीं, इस पूरे मामले में वार्ड पार्षद का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका, जवाब प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।







