👉🏻अनंत इमेजिन फ्लैट परिसर में शराब पीने से मना किया था गॉर्ड ने
कोरबा। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पुराना बस स्टैंड कोरबा स्थित अनंत इमैजिन सोसाइटी परिसर में गॉर्ड के साथ एक युवक ने जमकर मारपीट की। गॉर्ड ने इस युवक को परिसर के अंदर शराब पीने से मना किया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने सुरक्षा गार्ड रामनारायण से न सिर्फ मारपीट की बल्कि गाड़ी से बोतल ला कर गॉर्ड के ऊपर उड़ेल दिया और फिर से पीटा।
युवक का परिवार भी इसी आवासीय परिसर में रहता है। गार्ड उपलब्ध कराने वाली सुरक्षा कंपनी के सुपरवाइजर ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। 21-22 मार्च की मध्य रात्रि 1:51 बजे अंजाम दिए गए इस घटना को लेकर आवासीय परिसर में निवासरत लोगों में दहशत व नाराजगी व्याप्त है। यह घटनाक्रम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।




