0 जिला अस्पताल में मरीजों व परिजनों को कराया भोजन,जगह-जगह बांटे गए प्रसाद व शर्बत
कोरबा। भगवान वरुण देव के अवतार साईं झूलेलाल की जयंती के अवसर पर ऊर्जाधानी में 19 व 20 मार्च को कई आयोजन के मध्य जयंती धूमधाम से मनाई गई। 19 मार्च को पूज्य सिंधी पंचायत की अगुवाई में बाइक रैली ने नगर भ्रमण किया और साईं झूलेलाल के जयकारे नगर में गूंजे।
दूसरे दिन 20 मार्च को पूज्य सिंधी पंचायत में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां रानी रोड शहीद हेमू कालाणी नगर स्थित साईं झूलेलाल मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात शाम को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा ने नगर टीपी नगर में समापन किया।

चैत्रीचंद्र के अवसर पर सिंधी समाज और युवा इकाई ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन के साथ सेवा कार्य भी किया। जगह-जगह स्वागत में भी लोगों ने सहभागिता निभाई। पुराना बस स्टैंड में सुरेश मित्र मंडल विधवानी परिवार के द्वारा लोगों को शीतल पेयजल का वितरण किया गया। मुख्य मार्ग में गणेश जनरल स्टोर के सामने प्रसाद बांटे गए एवं शीतल शरबत का वितरण किया गया।

दर्री रोड मार्ग में सिंधी समाज लोगों के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। पावर हाउस रोड, ट्रांसपोर्ट नगर में भी इस तरह के कार्य समाज से जुड़े लोगों ने किया।

इसी कड़ी में जिला मेडिकल कॉलेज (100 बेड हॉस्पिटल) कोसाबाड़ी कुल 320 लोगों को भोजन सेवा का लाभ प्रदान किया गया। सेवा कार्य में टेकचंद रमानी, रितेश, सुनील गिडवानी, राम चावलानी, ख़ियालदास मोटवानी, रामु रेलवानी, वीरू बजाज, अशोक मखवानी, मीका मोटवानी, हरि , मनीष लालवानी, रितेश निहलानी आदि का सहयोग रहा।








