कोरबा। मोहल्ले के एक मकान में देर शाम-रात तक महिला-पुरुषों के आने-जाने से खराब होते माहौल पर जब आपत्ति की गई तो, विवाद कर जान की धमकी दी गई।
डिंगापुर मोहल्ला पुलिया के पास रहने वाली एक महिला श्रुति पटेल के द्वारा अपने घर के पास असामाजिक तत्वों को बैठाया जाता है। श्रुति पटेल घर देर रात महिला-पुरूष का आना- जाना होता है जिसे लेकर प्रार्थी नरेन्द्र कुमार साहू एवं मोहल्लेवासी मना किए तो हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, कहकर धमकी देती है। इसी कड़ी में 24 जनवरी को दोपहर करीब 3.30 बजे श्रुति पटेल के घर में सावित्री महंत निवासी लाल घाट, हर्षिता साहू लालघाट एवं अन्य महिला-पुरूष आये हुये थे, जिस पर मोहल्ले के लोग उसके घर के सामने जाकर श्रुति पटेल को बोले कि तुम अपने घर में बहुत लडके, लडकियों का आना-जाना करवाती हो जिससे मोहल्ले का वातावरण दूषित हो रहा है। बच्चे एवं परिवार में गलत प्रभाव पड़ रहा है और मोहल्ले में आक्रोश फैल रहा है व सार्वजनिक जगह पर न्यूसेंस फैला रही हो। इस बात पर प्रार्थी एवं मोहल्ले के लोगो को श्रुति पटेल, सावित्री महंत, हर्षिता साहू एवं उसके अन्य साथी लोग मिलकर गाली-गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर लड़ाई-झगड़ा किए। घटना से आहत नरेन्द्र कुमार साहू ने थाना सिविल लाईन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया। नरेन्द्र कुमार साहू की रिपोर्ट पर श्रुति पटेल, सावित्री महंत, हर्षिता साहू एवं उसके अन्य साथी के विरुद्ध धारा 292, 296, 3(5), 351(2)- BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।




