Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:पालिका CMO पर FIR दर्ज करने की मांग,अन्य जिम्मेदारों पर भी उपेक्षापूर्ण कार्य का आरोप
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:पालिका CMO पर FIR दर्ज करने की मांग,अन्य जिम्मेदारों पर भी उपेक्षापूर्ण कार्य का आरोप

Admin
Last updated: 23/06/2025 8:24 AM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा-बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के सी.एम.ओ. पर अपराध दर्ज करने की मांग करते हुए वार्ड के लोगों में पुलिस से शिकायत की है। उन पर जानबूझकर उपेक्षा करने का आरोप लगाया गया है। मामले में लिखित आवेदन बांकीमोंगरा थाना में लेने से इंकार करने पर पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया है। कहा गया है कि :-
नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के अंतर्गत मोंगरा बस्ती, वार्ड क्रं. 03 में भीमसेन मंदिर परिसर के समीप एक विशाल बरगद का सूखा पेड़ है जो आबादी क्षेत्र में है जो पूरी तरह से सूख चुका है जिसके संबंध में नगर पालिका परिषद के सी.एम.ओ. को अनेकों बार पत्र व्यवहार किया गया। सुशासन तिहार में भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। कई शिकायतों के बाद भी संबंधित अधिकारियों, पालिका सी.एम.ओ. द्वारा कोई कार्यवाही उक्त संबंध में नहीं कराई गई और खतरा की वजह बना पेड़ शिकायत, आवेदन, आग्रह के बाद व खतरे को जानते हुए भी नहीं कटवाया गया ।

- Advertisement -

    सी.एम. ओ. सहित सुशासन तिहार के शिकायत समाधान अधिकारियों व जिम्मेदार कर्मचारियों की घोर लापरवाही, उदासीनता और सम्भावित दुर्घटनाओं की अनदेखी करते हुए किए गए उपेक्षा पूर्ण कृत्य के कारण दिनांक 17.06.2025, मंगलवार को उक्त सूखे बड़े पेड़ का एक हिस्सा टूटकर एक किसान मनोज दास उर्फ मंगलू दास पिता स्व. छतन दास के घर पर गिर गया जिससे उसका पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया, घर का पूरा सामान टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया। उसके नाबालिक पुत्र आलोक दास को चोटें आई है। इस घटना के बाद भी पेड़ को कटवाने में रुचि नहीं दिखाई जा रही है जिससे भविष्य में और भी घटनाएं इस पेड़ की वजह से घट सकती है।
    वर्तमान में जो घटना घटी है वह कोई प्राकृतिक आपदा नही बल्कि मानवीय घोर कर्तव्यगत लापरवाही का दुष्परिणाम है। इसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा की सी.एम.ओ. एवं संबंधित अन्य कर्मचारी जिम्मेदार हैं क्योंकि उनकी जानकारी में ये बातें होते हुए भी उनके द्वारा इस गंभीर विषय पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
    अतः थाना प्रभारी से आग्रह है कि कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतते हुए मानव जीवन व जन-धन पर सम्भावित खतरा जानने के बाद भी लगातार 5 महीने (जनवरी से आधा जून तक) से जानबूझकर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाकर जन-धन पर संकट उत्पन्न करने वाले ऐसे दोषी अधिकारी पर विधिसम्मत कार्यवाही करें। साथ ही नुकसान की भरपाई भी इनसे कराई जाए क्योंकि सरकारी मदद के भरोसे ना तो घर ठीक हो पायेगा न गृहस्थी के सामान फिर से जोड़ना संभव है।
    0 अध्यक्ष ने दी 5000 की मदद,घेराव रोकने की कवायद
    17 जून की घटना और जिम्मेदारों की लापरवाही से नाराज और चिंतित वार्ड 3 के लोगों ने 18 जून को पालिका का घेराव और वहीं पर डेरा जमाने की बात कही थी। यह जानकारी होने के बाद इस प्रदर्शन को टालने की मंशा से भाजपा नेता सक्रिय हो गए और पालिकाध्यक्ष के साथ पूर्व् मण्डल अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष व पालिका के अधिकारी मंगलू के टूटा घर झांकने पहुंचे। 5000 रुपये की मदद पालिकाध्यक्ष ने की और पटवारी बुलाकर नापजोख, नुकसानी का आंकलन कराया। राहत कितनी और किस हद तक मिलेगी,यह तो वक्त बताएगा।

    - Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA:किचन में फुफकार रहा था नाग, घर में घुसा अजगर,देखें वीडियो
                Next Article पत्रकारिता की आड़ में भयादोहन,3 पर FIR दर्ज
                KORBA BREAK: चंद्रमणि का हत्यारा कुणाल गिरफ्तार,पत्रकार संग बलवा और डकैती में भी संलिप्तता
                15/06/2026
                KORBA:दिनदहाड़े आतंक,रज्जाक ने BJP नेता का दोनों पैर तोड़ा, मंत्री लखन पहुंचे अस्पताल
                15/06/2026
                मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्धजनों, समाज प्रमुखों एवं धर्माचार्यों से मिले पदाधिकारी
                15/06/2026
                KORBA:सर्वाधिक मतों से जीते कमलेश यादव, प्रेस क्लब के संरक्षक निर्वाचित
                14/06/2026
                KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
                14/06/2026
                बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
                13/06/2026
                KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
                12/06/2026
                KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
                12/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?