🫵🏻 DGM के घर से सोने के बिस्किट सहित 3.50 लाख की चोरी भी अनसुलझी
🫵🏻एक दिन पहले चौकी के बगल ही हाथ साफ किया है चोरों ने
कोरबा। अज्ञात चोरों ने कोरबा पुलिस को खुली चुनौती दी है। वह अब थाना-चौकी के सामने और अगल-बगल ही चोरी को अंजाम देकर चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। एक दिन पहले सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के ठीक बगल स्थित पान दुकान में छप्पर तोड़कर की गई चोरी ने सनसनी फैला दी तो बीती रात दर्री थाना के ठीक सामने स्थित परिसर की एक दुकान का शटर अटास कर लगभग डेढ़ लाख रुपए की चोरी को अंजाम दे दिया गया। यह चोरी तब हुई है जब होली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने व्यवस्था काफी तगड़ी रखी है और चौक-चौराहे गली-मोहल्ले, आम सड़क पर जिला पुलिस बल के साथ-साथ सशस्त्र बल के जवानों को भी तैनात किया गया है। बाइक पेट्रोलिंगके साथ-साथ चार पहिया वाहनों में भी अलग-अलग पेट्रोलिंग पार्टियां चक्कर पर चक्कर लगा रही हैं।
आस्था मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के नए एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार्जर, हेडफोन और केबल चोरी कर लिए। दुकान संचालक आकाश जायसवाल के अनुसार, सुबह दुकान पहुंचने पर शटर टूटा मिला और अंदर से कीमती सामान गायब। स्थानीय लोगों का कहना है कि दर्री थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बावजूद इसके, रात्रि गश्त और निगरानी को लेकर पुलिस की सक्रियता पर संदेह बना हुआ है। व्यापारियों का आरोप है कि अगर नियमित और प्रभावी गश्त होती, तो थाने से लगे परिसर में चोरों की हिम्मत नहीं होती।
🫵🏻 एनटीपीसी के डिजीएम के घर चोरी अनसुलझी
इसके पहले हुई चोरी अनसुलझी ही है। जीवराज जाट पिता भंवरलाल जाट 51 वर्ष,निवासी मकान नंबर डी/108 सरस्वती विहार एनटीपीसी कॉलोनी जमनीपाली थाना दर्री एनटीपीसी प्लांट में डी.जे.एम.के पद पर पदस्थ हैं। वे 8 फरवरी को अपने बेटे के विवाह हेतु राजस्थान सवाई माधोपुर सपरिवार गये हुये थे कि 10 फरवरी को घर में काम करने वाली अमृता सारथी द्वारा उन्हें बताया गया कि घर का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ है। अपने एचआर को फिलहाल ताला लगाकर रखने बोला और 27 फरवरी को लौटकर चेक किया तो 3 नग सोने के कान का रिंग, चांदी का कमरबंद 01 नग, सिल्वर प्लेट 01 नग, बिस्किट 02 नग कीमती लगभग साढ़े 3लाख रूपये चोरी होना पाया गया।




