कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से थाना प्रभारी व थानों में पदस्थ एएसआई एवं प्रधान आरक्षक का तबादला किया गया है।
जारी सूची के अनुसार महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भावना खंडारे को रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनके स्थान पर कोतवाली में पदस्थ एसआई रश्मि थॉमस को महिला थाना का प्रभारी पदस्थ किया गया है। इसी तरह पसान थाना प्रभारी एएसआई चंद्रपाल खाण्डे को हटाकर उनकी जगह पर निरीक्षक सुरेंद्र राम यादव को पदस्थ किया गया है। चंद्रपाल खांडे को सिविल लाइन रामपुर थाना भेजा गया है। एएसआई घनश्याम सिंह राजपूत को सिविल लाइन थाना रामपुर से कुसमुंडा थाना भेजा गया है। प्रधान आरक्षक धनंजय तिवारी सिविल लाइन थाना रामपुर से पाली भेजे गए हैं वहीं पाली थाना से प्रधान आरक्षक नरेंद्र लहरे को सिविल लाइन थाना रामपुर पदस्थ किया गया है।






