0 भगवा (भारतीय गण वार्ता )पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त
कोरबा। भगवा (भारतीय गण वार्ता )पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने आज सनातनी नेता रवि तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अविनाश संधू को प्रदेश महासचिव नियुक्त कर महत्वपूर्ण जवाबदारी दी है। इस प्रकार ऊर्जा नगरी कोरबा में भगवा की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने दोनों ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भगवा पार्टी की रीति नीति एवं कार्यक्रमों को जन जन तक पहुँचाने, संगठन को पूरे बिलासपुर संभाग में सक्रिय कर मजबूती प्रदान करने सन्देश दिया है।
ज्ञात हो कि दोनों ही पदाधिकारियों ने भगवा पार्टी प्रदेश कार्यालय रायपुर में विधिवत सदस्य्ता ग्रहण की, और साथ ही उन्हें यह जवाबदारी दी गई।
उनकी इस नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल नंद शुक्ला,हीरेन्द्र साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष परमेश्वर ठाकुर, प्रदेश सलाहकार सीताराम ठाकुर सहित.भगवा संगठन के कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है।






