0 एक बालिग आरोपी एवं विधि से संघर्षरत दो बालकों के विरुद्ध कार्रवाई
0 गैस सिलेंडर, साइकिल, सीढ़ी, सबमर्सिबल पंप बरामद
कोरबा-बालकोनगर। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रामकुमार साहू ने बालको थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 19-20 अप्रैल के मध्य किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के परसाभाठा मकान के अंदर घुसकर किचन में रखें इंडियन गैस का सिलेंडर, बच्चों का छोटा साइकिल एवं इसके पड़ोसी तुष्यंत कुमार साहू के घर के आंगन के दरवाजा को खोलकर आंगन में रखे किर्लोस्कर कंपनी का छोटा टुल्लू पंप, इंडियन गैस एवं एक सिल्वर का सीढ़ी को चोरी कर ले जाया गया है।
रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से दिशा निर्देश प्राप्त कर अज्ञात चोर एवं चोरी गये मशरूका की पता तलाश की जा रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी ने बताया कि विवेचना के दौरान आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा का अध्ययन करने पर तीन युवक चोरी की घटना करते दिखे जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। मामले में आरोपी मनोज साहू उर्फ़ मोनू यादव के द्वारा चोरी गई उक्त सामानों को अपने घर में छुपा कर रखना बताने पर आरोपी मनोज कुमार साहू के घर से बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी मनोज यादव उर्फ मोनू यादव एवं विधि से संघर्षरत दो बालकों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया गया।






