कोरबा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़ी व सरगबुंदिया में पदस्थ RMA का व्यवस्थागत तबादला एक-दूसरे सीएससी/पीएचसी में किए जाने और कार्यमुक्त कर देने के बाद 27 दिन के भीतर उनका पुन: पुराने कार्यस्थल पर तबादला कर दिए जाने का आदेश काफी चर्चा में बना हुआ है। यह समझ से परे है कि वापसी ही करनी थी तो तबादला क्यों किया गया और तबादला के बाद ऐसे कौन से हालात निर्मित हो गए कि इन्हें फिर से वापस उसी जगह पर लाना पड़ा..?
दरअसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,कोरबा के द्वारा 23 जनवरी 2026 को एक आदेश जारी कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छग के अंतर्गत कार्यरत श्रीमती श्रीमती दीप्ति डिक्सेना को पीएचसी सरगबुंदिया से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़ी पदस्थ किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़ी में पदस्थ श्रीमती रजनी कटकवार को पीएचसी सरगबुंदिया में पदस्थ किया गया। इस तबादला आदेश के बाद 9 फरवरी को चिकित्सा अधिकारी ने इन्हें नई पदस्थापना के लिए कार्यमुक्त भी कर दिया। इसके पश्चात एक आरएमए ने नई जगह पर जॉइनिंग तो दे दी लेकिन दूसरे ने जॉइनिंग नहीं दी।
आंतरिक व्यवस्थागत कारणों से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 19 फरवरी को पुनः एक आदेश जारी किया और उक्त तबादला को निरस्त करते हुए दोनों आरएमओ को उनके पूर्व पदस्थापना स्थल पर पदस्थ करते हुए तत्काल प्रभाव से जॉइनिंग करने के निर्देश दिए हैं।
KORBA: ये कैसा तबादला ! CMHO ने 27 दिन में ही पलटा आदेश, चर्चा में पताढ़ी व सरगबुंदिया अस्पताल




