कोरबा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा शिविर से रायपुर जाते हुए पाली बाई पास मुख्य रोड पर कुछ देर रुके। युवाओं से मुलाकात की एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशांत मिश्रा से विभिन्न मुद्दों पर सड़क पर चहलकदमी करते हुए अलग से चर्चा किया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहा एक बाइक सवार ग्रामीण उन्हें देखकर ठिठक गया और अवाक रह गया। यह उसके लिए अप्रत्याशित था, श्रीबघेल ने उसकी चुप्पी तोड़ते हुए कहा- का हाल हे गा किसान…सब बने बने हवे…! ग्रामीण ने कुछ देर बाद जवाब दिया कहा कि अरे कका तैं…! सहसा उसको विश्वास नहीं हुआ कि पूर्व सीएम उनके सामने आ जाएंगे। इतना संवाद हुआ और बाइक सवार अपने रास्ते चला गया। पूर्व सीएम का यही अंदाज आज भी छत्तीसगढ़ की जनता पर अपनी अलग छाप छोड़े हुए हैं। आज पाली में वन विभाग की रेस्ट हाऊस से लगी व्यस्त सड़क पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिल्कुल सादगी के साथ नजर आए। उनके आसपास ना कोई सुरक्षा घेरा था और ना कोई सिक्योरिटी। उनकी यही सादगी उनके अंदाज को अलग करती है और सरल व सहज बनाती है।
उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस सचिव अजय सैनी,मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, पूर्व पार्षद पवन ध्रुव युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश महंत ,युवा नेता आशु जायसवाल सहित कई अन्य भी उपस्थित थे।
KORBA:जब बीच सड़क पूर्व CM बघेल को देख ग्रामीण के ठिठके कदम




