Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA: वर्षों की समस्या दूर होगी,14.42 करोड़ के अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन की सौगात, 3350 मकानों को मिलेगा लाभ
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA: वर्षों की समस्या दूर होगी,14.42 करोड़ के अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन की सौगात, 3350 मकानों को मिलेगा लाभ

Admin
Last updated: 28/02/2026 6:44 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 उद्योग मंत्री ने शिवाजीनगर और एमपी नगर कॉलोनी को दी सौगात
0 कॉलोनीवासियों ने मंत्री-मेयर का महामाला से किया अभिनंदन, जताया आभार
कोरबा। नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर एवं वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी की बहुप्रतीक्षित नई सीवरेज लाइन निर्माण 14.40 करोड़ के लागत के कार्य का नारियल तोड़कर शुभारम्भ किया।
एमपी नगर स्थित उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने सम्बोधित करते हुए कहा की दोनों ही कॉलोनी आज शहर के मुख्य आवासीय कॉलोनी हैं, लेकिन यहां की सीवरेज लाइन की समस्या विगत कुछ वर्षो से बदहाल थी। कॉलोनी की लंबे समय से नई सीवरेज लाइन के निर्माण की मांग थी। विधानसभा चुनाव में जब मुझे आप सभी के बीच संवाद कर आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला था तब आप सभी ने इस बहुप्रतीक्षित कार्य की मांग की थी। तब मैंने वादा किया था की नई सीवरेज लाइन का निर्माण हर हाल में किया जाएगा। आप सभी को बताते हुए हर्ष हो रहा है की इस बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 15 वें वित्त आयोग मद से तत्काल राशि की स्वीकृति प्रदान की और आज इस कार्य का शुभारम्भ किया जा रहा है।
दोनों ही कॉलोनी के 3350 मकानों की नई सीवरेज लाइन का लाभ मिलेगा। 14.4 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन का निर्माण होगा। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की सुशासन की सरकार एक ही पहचान है विकास और तेज विकास। ट्रिपल इंजन की सरकार में कोरबा नगर के विकास के लिए पर्याप्त राशि मिल रही है। उन्होने अधिकारियों से समयसीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिया।
0 शहर की हर छोड़ी-बड़ी समस्या के निजात हेतु तेजी से काम: महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा की कोरबा नगर में कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा नगर निगम हर छोटी से बड़ी समस्याओ के निजात के लिए काम तेज गति से जारी है। विकास के लिए फंड लगातार प्राप्त हो रहा है। शहर को सुव्यवस्थित एवं सुसज्जितकरने की दिशा मे कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।
0 क्षेत्रवासियों ने मंत्री-महापौर का जताया आभार
इस अवसर पर दोनों ही वार्ड के क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर सीमती संजू देवी राजपूत का महामाला से अभिनंदन कर आभार जताया। क्षेत्र वासियों ने कहा कि लंबे समय से इस कार्य की मांग की जा रही थी, फंड के अभाव में कार्य की स्वीकृति नही मिल पा रही थी।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव, अनुज जायसवाल, अशोक चावलानी, नरेंद्र देवांगन, पंकज देवांगन, अजय गौंड, श्रीमती ज्योति वर्मा, सोनू भाटिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी,मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, धर्मपाल सोलंकी, नितिन चतुर्वेदी, पुनीराम साहू, ईश्वर साहू, प्रकाश अग्रवाल सहित दोनों वार्ड के गणमान्य जन अधिक संख्या मे उपस्थित रहे।

- Advertisement -

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article BALCO’s Transgender Employees Outshine Beyond Workplace in Sports
                BALCO’s Transgender Employees Outshine Beyond Workplace in Sports
                28/02/2026
                बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
                28/02/2026
                दीवार UPDATE:JCB चालक पर FIR,बिना कॉलम की जर्जर बाउन्ड्री वॉल से खतरा कायम
                28/02/2026
                KORBA: “शिवाय हॉस्पिटल” का भव्य शुभारंभ 7 मार्च को
                28/02/2026
                UPDATE:गर्ल्स हॉस्टल में असामान्य हरकतें,पहुंचे तहसीलदार व स्वास्थ्य अमला, छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण
                28/02/2026
                ग्राम जपेली में महन्त झरिहार दास की समाधि पर बनेगी छत,अजय जायसवाल ने किया भूमिपूजन
                28/02/2026
                जिसने भी देखा,रूह कांप उठी: भयानक हादसे में 5 मौत,देखें वीडियो में वो मंजर
                28/02/2026
                UPDATE:मासूम की मौत से आक्रोश,सड़क पर बैठे बस्तीवासी
                27/02/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?