कोरबा। पूजनीय सिद्ध पुरुष महंत झरिहार दास साहेब के छत्रछाया (शेड) निर्माण कार्य का भूमि पूजन पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के द्वारा किया गया।
कटघोरा ब्लॉक के ग्राम जपेली में श्री सद्गुरु कबीर साहेब की असीम कृपा से सिद्ध पुरुष महंत झरिहार दास साहेब की समाधि की छत्रछाया (छत निर्माण) कार्य हेतु मानिकपुरी पनिका समाज एवं समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से भूमि पूजन किया गया।

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल मुख्य अतिथि रहे साथ ही ग्राम जपेली के कबीर पंथी परिवार एवं समस्त ग्रामवासी पंचायत प्रतिनिधि एवं महंत समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संत श्री कबीर साहेब के छाया चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पूजन करने के साथ सिद्ध पुरुष महंत श्री झरिहार दास साहेब की समाधि की छत्र छाया निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया गया।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पहार भेंट कर किया गया। इस अवसर पर अजय जायसवाल ने अपने उद्बोधन में सभी समाज एवं सभी वर्ग को समान मानने एवं सत्य के मार्ग पर चलने की बात कही। कहा कि हम सब को संत श्री कबीर साहब के विचार को पढ़ने और उसे वर्तमान भाग-दौड़ भरी जिंदगी में आत्मसात करने की आवश्यकता है। सत्य के मार्ग को अपनाते हुए प्रगति पथ की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर माखन दास, मुकेश दास, गणपत दास,बहारन दास, अजय कांत, इतवार दास एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।






