कोरबा। बहुत बड़े नेता हो….जान से मार दूँगा, कहकर अपने घर से लोहे का टांगी लाकर जनपद सदस्य को मारने हेतु उठाया।
दीपका थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेलटिकरी निवासी बसंत वर्तमान में क्षेत्र क्रमांक 10 झाबर का जनपद सदस्य है। घटना दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को सुबह 09:30 बजे गांव का मुकेश जायसवाल अपने अन्य तीन साथियों के साथ उसके घर आकर उसे देव स्थल बेलटिकरी में शेड निर्माण का ले-आउट करने के लिए जाने को बोला। जनपद सदस्य उनके साथ देव स्थल चला गया। देव स्थल पर जमीन नाप जोख करने के दौरान देव स्थल के सामने वाले घर का सुन्दर लाल यादव, जमीन को क्यों नाप रहे हो कहते हुये अश्लील गाली-गलौच देते हुये आया। बहुत बड़े नेता हो….जान से मार दुंगा कहकर अपने घर से लोहे का टांगी लाकर जनपद सदस्य को मारने हेतु उठाया तब साथ में रहे मुकेश जायसवाल एवं कोटवार सित दास व अन्य लोग के द्वारा बीच बचाव किया गया, तब उसकी जान बची। जनपद सदस्य ने पुलिस को बताया कि लोग बचाव नहीं करते तो टांगी से हमला कर उसको जान से मार देता। अन्य लोग आरोपी को समझाये किन्तु किसी का बात न मानकर गाली गलौच करता रहा तथा सुनसान जगह में मिलने पर जान से मार दु्ंगा कहकर धमकी दे रहा है। पीड़ित को यकिन है कि सुन्दर लाल यादव भविष्य में उसे जान से मार सकता है,इसलिए कडी से कडी कार्यवाही की जाये। फिलहाल, दीपका थाना में जनपद सदस्य बसंत की रिपोर्ट पर आरोपी सुन्दर लाल यादव के विरुद्ध धारा 296,351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।






